PWD में 50 लाख का टेंडर घोटाला, बिड में शामिल नहीं हुई फर्म को दे दिया काम
Arun Tiwari | May 05, 2026, 09:03 IST
50-lakh-tender-scam-pwd-raipur
रायपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) में 50 लाख रुपए के टेंडर घोटाले का मामला सामने आया। बिना बिड किए फर्म को काम सौंपा गया और दस्तावेजों में हेरफेर की गई।
RAIPUR : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लोक निर्माण विभाग (PWD) में टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। विद्युत/यांत्रिकी (E/M) डिवीजन में अधिकारियों ने 50 लाख रुपए का काम उस फर्म को सौंप दिया, जिसने निविदा प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं लिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि दस्तावेजों में हेरफेर कर एक फर्म का नाम काटकर दूसरी फर्म का नाम लिख दिया गया और उसी आधार पर कार्यादेश जारी कर भुगतान भी कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक टेंडर नंबर 152168 के तहत एलईडी आरजीबी कलर स्ट्रिप लाइट लगाने के लिए 50 लाख रुपए की निविदा जारी की गई थी। इस प्रक्रिया में ‘मेसर्स श्री जी इलेक्ट्रिकल्स’ सहित चार फर्मों ने भाग लिया था। तकनीकी जांच के बाद दो फर्में श्री जी इलेक्ट्रिकल्स और श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर क्वालिफाई हुईं। वित्तीय बोली में ‘श्री जी इलेक्ट्रिकल्स’ ने 6.50 प्रतिशत कम दर (एल-1) दी, जबकि दूसरी फर्म 5.50 प्रतिशत कम दर पर थी। नियमों के अनुसार, काम एल-1 फर्म को मिलना था और प्रारंभिक वर्क ऑर्डर भी उसी के नाम जारी किया गया।
बाद में फाइलों में हेरफेर करते हुए ‘श्री जी इलेक्ट्रिकल्स’ का नाम काटकर ‘फॉर्च्यून अंश’ नामक फर्म दर्ज कर दिया गया। यह फर्म न तो टेंडर में शामिल थी और न ही उसने कोई बिड सबमिट की थी। इसके बावजूद अधिकारियों ने उसे काम सौंप दिया।
मामले में यह भी सामने आया है कि तत्कालीन कार्यपालन अभियंता ने बिना दस्तावेजों की जांच किए ही ‘फॉर्च्यून अंश’ के नाम पर कार्यादेश जारी कर दिया। इतना ही नहीं, नियमों की अनदेखी करते हुए अनुबंध क्रमांक 369 के तहत पूरी 50 लाख रुपए की राशि का भुगतान भी कर दिया गया। इस पूरे प्रकरण में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
जांच में सामने आया कि विभागीय नोटशीट में लिपिक स्तर पर ही नाम में बदलाव किया गया था। ‘श्री जी इलेक्ट्रिकल्स’ को हटाकर ‘फॉर्च्यून अंश’ लिखा गया, जो साफ तौर पर दस्तावेजों में छेड़छाड़ का मामला बनता है। इसके अलावा, फाइल में यह भी उल्लेख किया गया कि ‘श्री जी इलेक्ट्रिकल्स’ को कुछ लाइसेंस संबंधी छूट दी गई, जबकि ऐसी कोई जानकारी टेंडर दस्तावेजों में उपलब्ध नहीं थी।
इस पूरे मामले पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें फिलहाल इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि दस्तावेज देखने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। यह मामला न केवल टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है, बल्कि विभागीय निगरानी और जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्न उठाता है।
औचक निरीक्षण पर निकले सीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी को लगाई फटकार, बोले गेटआउट, सचिव से लेकर आओ जानकारी
एमपी पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर्स का टोटा, 1680 पदों की कमी के बीच 184 और कर्मचारी होंगे रिटायर
इंदौर लोकायुक्त ने चार महीने में 20 भ्रष्ट अधिकारियों को रिश्वत लेते धरा, पीडब्ल्यूडी में भी पांच पकड़ाए
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर बयान पर खंडन, कहा- किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं की टिप्पणी
एल-1 फर्म को दरकिनार कर दूसरी को ठेका:
कागजों में नाम बदलकर दिया गया काम:
बिना जांच के जारी हुआ भुगतान:
नोटशीट में साफ दिखी गड़बड़ी:
अधिकारी बोले जांच के बाद ही स्पष्ट होगा मामला:
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर्स का टोटा, 1680 पदों की कमी के बीच 184 और कर्मचारी होंगे रिटायर
इंदौर लोकायुक्त ने चार महीने में 20 भ्रष्ट अधिकारियों को रिश्वत लेते धरा, पीडब्ल्यूडी में भी पांच पकड़ाए
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर बयान पर खंडन, कहा- किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं की टिप्पणी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari