54 फीट ऊंचा विद्यासागर जी का स्टैच्यू...गृह मंत्री शाह करेंगे भूमिपूजन

54 feet high statue of Vidyasagar ji : राजकट्टा में चंद्रगिरी पर्वत के किनारे साढ़े 4 एकड़ जमीन पर 54 फीट ऊंचा विद्यासागर जी का स्मारक बनेगा। इसी स्थान पर उन्हें समाधि दी गई थी।

author-image
Kanak Durga Jha
एडिट
New Update
54 feet high statue of Vidyasagar ji Home Minister Shah perform Bhoomi Pujan the sootr
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

54 feet high statue of Vidyasagar ji : डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी पर्वत पर दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर महाराज के समाधि स्थल को भव्य स्मारक के रूप से विकसित किया जाएगा। इसके लिए राजकट्टा में चंद्रगिरी पर्वत के किनारे साढ़े 4 एकड़ जमीन पर 54 फीट ऊंचा विद्यासागर जी का स्मारक बनेगा। इसी स्थान पर उन्हें समाधि दी गई थी।

विद्यासागर महाराज की पहली समाधी स्म‍ृति दिवस, अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़

इस स्मारक के अलावा यहां एक म्यूजियम भी बनाया जा रहा है। सबसे आकर्षक एम्फीथिएटर होगा, जहां आचार्य विद्यासागर महाराज का होलोग्राम स्टैच्यूू लगेगा। यहां बैठकर भक्त इस प्रतिमा को निहार सकेंगे। उनके प्रथम समाधि दिवस पर आज यानि 6 फरवरी को स्मारक का गृह मंत्री शाह भूमिपूजन करेंगे।

निकाय चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन, BJP भरवा रही फॉर्म

म्यूजियम में दीक्षा से लेकर समाधि तक की यात्रा होगी

म्यूजियम में आचार्यश्री के जन्म से लेकर दीक्षा, आचार्य पदारोहण और समाधि तक जीवन यात्रा का चित्रण होगा। समाधिस्थल मंदिर नुमा बनेगा।

भक्तों के लिए म्यूजियम भी होगा तैयार - श्रीफल जैन न्यूज़

‌100 रुपए के सिक्के का विमोचन

समाधि स्मारक समिति विद्यायतन के महामंत्री मनीष जैन ने बताया कि जैनाचार्य के नाम से 100 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा। इसका वजन 35 ग्राम है। एक पहलू में ध्यान में लीन आचार्यश्री दिखेंगे। दूसरे में सत्यमेव जयते के साथ अशोक स्तंभ और 100 रुपए लिखा होगा। डाक विभाग ने भी एक कवर पेज आचार्यश्री के नाम पर बनाया गया है।

लड़के को गोद में बिठाकर कार चला रही थी रशियन लड़की...पकड़ी गई

FAQ

डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि पर्वत पर किसका भव्य स्मारक बनाया जाएगा?
डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि पर्वत पर दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर महाराज के समाधि स्थल को भव्य स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस स्मारक स्थल पर कौन-कौन से प्रमुख आकर्षण होंगे?
इस स्मारक स्थल पर 54 फीट ऊंची प्रतिमा, एक म्यूजियम, और एक एम्फीथिएटर होगा, जहां आचार्य विद्यासागर महाराज का होलोग्राम स्टैच्यू स्थापित किया जाएगा।
आचार्य विद्यासागर महाराज के सम्मान में कौन-सा विशेष सिक्का जारी किया जाएगा?
आचार्य विद्यासागर महाराज के सम्मान में 100 रुपए का विशेष सिक्का जारी किया जाएगा, जिसका वजन 35 ग्राम होगा और इसमें ध्यानस्थ आचार्यश्री की छवि अंकित होगी।

 

CG Breaking : तमन्ना भाटिया आज आएंगी रायपुर

आचार्य विद्यासागर महाराज की तपोस्थली Acharya Vidyasagar Maharaj Vidyasagar Maharaj Samadhi आचार्य विद्यासागर महाराज Acharya Vidyasagar Maharaj Life विद्यासागर महाराज