Leopard in Kanker : झुंड में दिखे 6 तेंदुए... इलाके में फैली दहशत, Alert मोड पर वन विभाग

Kanak Durga Jha | Sept 18, 2024, 13:43 IST
Share
6 leopards seen in a herd in Bastar in kanker
6 leopards seen in a herd in Bastar in kanker

6 Leopards Seen In Kanker : कांकेर जिले में तेंदुओं का झुंड देखा गया है, इससे इलाके में दशहत फैल गई है। बता दें कि तेंदुओं के इस झुंड में 3 शावक समेत 6 तेंदुए शामिल हैं।

6 Leopards Seen In Kanker : छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। कांकेर जिले में तेंदुओं का झुंड देखा गया है, इससे इलाके में दशहत फैल गई है। बता दें कि तेंदुओं के इस झुंड में 3 शावक समेत 6 तेंदुए शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जंगल से गए लोगों ने पहाड़ी पर बैठे तेंदुओं का वीडियो बनाया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। मामला कांकेर वन परिक्षेत्र के डुमाली जंगल का है।

लोगों में डर का माहौल

मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो मंगलवार शाम तकरीबन 5 बजे का है। कुछ ग्रामीण पहाड़ी के इलाके से गुजर रहे थे, तभी पहाड़ी पर झुंड में बैठे तेंदुए नजर आए। ग्रामीणों ने तेंदुओं का वीडियो बना लिया। इस मामले में कांकेर वन परिक्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ देखे जाने के बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। साथ ही आसपास के लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जंगली जानवार कई बार ग्रामीणों पर अटैक कर चुके हैं। इससे लोगों में डर का माहौल है।

अलर्ट मोड पर वन विभाग

तेंदुओं को झुंड में देखे जाने से विभाग भी अलर्ट मोड पर है। वन अमला लोगों को जंगल की ओर जाने से मना कर रहा है। साथ ही कांकेर वन परिक्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मुनादी कराई जा रही है, ताकि लोगों को सावधान किया जा सके। वन अमला इलाके में लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। कांकेर वन परिक्षेत्र के आमाझोला इलाके में भी सोमवार की रात तकरीबन 8 बजे ग्रामीणों ने तेंदुए के शावकों को देखा था। रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने बताया कि शावक औऱ उसके साथ तेंदुआ सड़क पार करते दिखे थे।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • breaking news
  • leopard in kanker
  • Leopard in Chhattisgarh
  • latest breaking news
  • chhattisgarh breaking news
  • big breaking news
  • 6 Leopards Seen In Kanker
  • Leopard in cg
  • झुंड में दिखे 6 तेंदुए
  • कांकेर में झुंड में दिखे 6 तेंदुए
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा