आंगनबाड़ी में घटिया सामान देने वाली 6 सप्लाई एजेंसी ब्लैक लिस्टेड,कमेटी जांच रिपोर्ट पर एक्शन

Arun Tiwari | Jul 12, 2025, 19:02 IST
Share
6 supply agencies blacklisted for providing substandard goods to Anganwadi, action taken on committee investigation report
6 supply agencies blacklisted for providing substandard goods to Anganwadi, action taken on committee investigation report

रायपुर: आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए भेजी गई सामग्रियों की क्वालिटी पर उठे सवालों के बाद सरकार ने एक्शन लिया है। सरकार ने घटिया सामान पहुंचाने वाली छह एजेंसियों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।

रायपुर : आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए भेजी गई सामग्रियों की क्वालिटी पर उठे सवालों के बाद सरकार ने एक्शन लिया है। सरकार ने घटिया सामान पहुंचाने वाली छह एजेंसियों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। इस मामले की जांच के लिए सरकार ने एक कमेटी बनाई थी।

इस कमेटी की रिपोर्ट के बाद सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी खराब सामग्री के लिए एजेंसियों को कोई भुगतान नहीं किया गया है। विभाग की नीति के तहत भुगतान केवल गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही होता है। सभी घटिया सामग्री को वापस कर दूसरी सामग्री दी जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें... नीली बत्ती वाली गाड़ी पर बर्थडे सेलिब्रेशन बना मुसीबत, DSP की पत्नी सहित 6 लोगों पर जुर्माना

ये एजेंसी ब्लैक लिस्टेड :

रिपोर्ट के आधार पर दोषी प्रदायकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए छह सप्लायरों मेसर्स नमो इंटरप्राईजेस, मेसर्स आयुष मेटल, मेसर्स अर्बन सप्लायर्स, मेसर्स मनीधारी सेल्स, मेसर्स ओरिएंटल सेल्स, मेसर्स और सोनचिरिया कॉर्पाेरेशन एजेंसियों को जेम पोर्टल से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 10 साल पुरानी VAT देनदारियां खत्म, 40 हजार व्यापारियों को मिलेगा सीधा फायदा

भविष्य में ये एजेंसिया किसी भी प्रकार की सामग्रियों की सरकारी सप्लाई भी नही कर पाएगी। विभाग द्वारा इन सभी से घटिया सामग्रियों को वापस मंगाकर मानकों के अनुरूप सामग्री की आपूर्ति कराई गई है। इस मामले की जांच के लिए राज्य स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया था।

जिसमें संयुक्त संचालक (वित्त), सीएसआईडीसी और जीईसी रायपुर के तकनीकी प्रतिनिधि, संबंधित जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक संचालक (आईसीडीएस) और दो तकनीकी निरीक्षण एजेंसियों SGS इंडिया और IRCLASS सिस्टम्स के विशेषज्ञ शामिल थे। समिति ने सभी जिलों में सामग्री की गुणवत्ता का भौतिक परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट संचालनालय को सौंपी थी। दिया।


ये खबर भी पढ़ें... इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए सत्र 2025-26 की काउंसलिंग शुरू,शेड्यूल जारी

इन जिलों में पहुंची थी घटिया सामग्री :

राज्य स्तरीय जांच समिति द्वारा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा और जांजगीर-चांपा जिलों में जाकर सप्लाई की गई सामग्रियों का निरीक्षण किया गया। समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि कुछ टेबल स्थानों पर असेंबल नहीं हुए थे, जिन्हें बाद में सही कराया गया।

अनाज कोठी भारतीय मानक (BIS) के अनुरूप नहीं मिलने पर मेसर्स नमो इंटरप्राइजेस और आयुष मेटल से सामग्री बदली गई और दोनों को जेम से प्रतिबंधित किया गया। स्टील ट्रे की साइज और वजन में भिन्नता पर मेसर्स अर्बन सप्लायर्स, मनीधारी सेल्स व ओरिएंटल सेल्स से रिप्लेसमेंट कराया गया। तवा की गुणवत्ता कम मिलने पर मेसर्स सोनचिरैया कार्पोरेशन को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। कढ़ाई हल्की वजन भिन्नता को छोड़कर अधिकांश मापदंडों पर ठीक पाई गई।

ये खबर भी पढ़ें... 25 से ज्यादा ठिकानों पर GST की रेड,10 करोड़ की लगाई पेनाल्टी,व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें

अन्य सामग्रियां जैसे अलमारी, कुकर, चम्मच व गिलास अधिकतर स्थानों पर मानकों के अनुरूप पाई गईं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2024-25 में कुल 23.44 करोड़ रुपये की सामग्री जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी गई थी। कुछ मीडिया रिपोर्टों में इसे 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसे विभाग ने एक सिरे से खारिज कर दिया है।

आंगनबाड़ी में घटिया सामान | 6 सप्लाई एजेंसी ब्लैक लिस्टेड | 6 supply agencies blacklisted | Anganwadi Poor quality material | CG News | aanganbadi inspection

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • aanganbadi inspection
  • आंगनबाड़ी में घटिया सामान
  • 6 सप्लाई एजेंसी ब्लैक लिस्टेड
  • 6 supply agencies blacklisted
  • Anganwadi Poor quality material
RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही

By Sanjay Gupta

RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही
राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं
Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत

By Jageshwar Prasad

Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

By VINAY VERMA

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, 1 दिसंबर को एमपी को मिलेगा नया DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, 1 दिसंबर को एमपी को मिलेगा नया DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने कहा- जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी

By Sanjay Gupta

इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने कहा- जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी