7 साल की बच्ची को टक्कर मारा फिर इलाज कराने ले गए... अब नहीं चल रहा पता

Kanak Durga Jha | Jun 13, 2025, 17:19 IST
Share
7 year old girl hit taken treatment now she lost balod
7 year old girl hit taken treatment now she lost balod

सड़क पार कर रही एक 7 साल की मासूम बच्ची को कार ने टक्कर मारी और फिर वही कार सवार युवक और महिला उसे घायल अवस्था में इलाज के बहाने अपने साथ ले गए।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद गांव में सड़क पार कर रही एक 7 साल की मासूम बच्ची को कार ने टक्कर मारी और फिर वही कार सवार युवक और महिला उसे घायल अवस्था में इलाज के बहाने अपने साथ ले गए। इस घटना के 15 घंटे बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्सीडेंट और अपहरण दोनों धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए...अब जमेगा माहौल... लगेंगे लिटिल-लिटिल पेग, राजधानी में खुलेंगी 7 शराब दुकानें

क्या थी पूरी घटना?

घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की है, जब कसौंदी जयराम नगर निवासी बिट्टू पटेल की सात साल की बेटी शिवांगी पटेल अपने नाना संतराम पटेल के घर बछौद आई हुई थी। शिवांगी अपने सहेलियों के साथ सड़क पार कर आम तोड़ने जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़िए...CG Vyapam : पुलिस विभाग में नौकरी का सपना अब होगा पूरा, कई पदों पर निकली भर्ती

कार में एक युवक और महिला सवार थे। बच्ची के घायल होते ही उन्होंने मौके पर भीड़ जुटने से पहले उसे इलाज का हवाला देकर कार में उठा लिया और वहां से निकल गए। बच्ची की सहेलियों ने यह पूरा दृश्य देखा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन तुरंत बलौदा स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के अस्पतालों में बच्ची को खोजते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़िए...अब अफसर का घर भी नहीं सुरक्षित... डिप्टी कलेक्टर के आवास में चोरों का धावा

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विजय पांडेय के निर्देश पर एसडीओपी और बलौदा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक और महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 337 (दुर्घटना से चोट पहुंचाना) और 363 (अपहरण) के तहत अपराध दर्ज किया है।

मासूम के सुरक्षित लौटने की उम्मीद

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, साथ ही सड़क पर मौजूद चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है। बच्ची के परिवार वाले बदहवास स्थिति में हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी मासूम जल्द ही सुरक्षित मिल जाए।

ये खबर भी पढ़िए...जो पहली सूची में अपात्र था, वही बाद में बोनस के 10 अंक पाकर टॉपर बन गया

Road Accident | cg road accident | CG News | cg news today | cg news update

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • Road Accident
  • cg news update
  • cg news today
  • cg road accident
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज