भाई की मौत का मुआवजा स्वीकृत कराने रिश्वत ले रहा बाबू रंगे हाथ पकड़ा

Marut raj | Oct 23, 2024, 22:16 IST
Share
ACB caught clerk taking bribe the sootr
ACB caught clerk taking bribe the sootr

ACB caught clerk taking bribe : आरोप क्लर्क मौत के बदले मिलने वाली मुआवजा राशि को स्वीकृत कराने के लिए दस हजार रुपए ले रहा था। छत्तीसगढ़ एसीबी ने की कार्रवाई।

छत्तीसगढ़ में एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाबू यानी क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप क्लर्क मौत के बदले मिलने वाली मुआवजा राशि को स्वीकृत कराने के लिए दस हजार रुपए ले रहा था। फरियादी के चचेरे भाई की सर्पदंश से मौत हो गई थी। इसी हादसे के लिए मुआवजा दिया जाना है।

तमन्ना भाटिया ED के चंगुल में फंसीं, IPL मैच में बेटिंग एप प्रमोशन केस

एसीबी ने कांकेर में की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के आमाबेड़ा में राधेश्याम हुपेंडी की सांप के काटने से मौत हो गई थी। सर्पदंश के बदले में चार लाख रुपए का मुआवजा मिलता है। इस मुआवजा राशि के लिए मृतक के चचेरे भाई अमर सिंह हुपेंडी से रिश्वत मांगी जा रही थी।

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 12 हजार रुपए बोनस , सीएम ने की घोषणा

फरियादी अमर सिंह के अनुसार आमाबेड़ा तहसील का बाबू परमेश्वर गौतम रिश्वत की मांग कर रहा था। उसने इस काम के लिए 25 हजार रुपए मांगे थे। आरोपी बाबू रिश्वत के रूप में अमर सिंह से 4 हजार रुपए पहले ही ले चुका था। उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी।

छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा चिकन- मटन , विष्णुदेव सरकार ने जारी किया आदेश

फरियादी की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने ट्रेप जाल बिछाया। सूचना पुख्ता होने के बाद अमर सिंह को दस हजार रुपए की रिश्वत देने के लिए बाबू परमेश्वर गौतम के पास भेजा गया। आरोपी ने जैसे ही अमर सिंह से रिश्वत के रूप में दस हजार रुपए लिए, वैसे ही एसीबी की टीम ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया।

छत्तीसगढ़ :बड़े प्राइवेट स्कूल में बच्ची के उत्पीड़न की जांच SIT करेगी

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • ACB bribery action chhattisgarh news
  • cg news hindi
  • छत्तीसगढ़ एसीबी कार्रवाई
  • cg news today
  • snakebite chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि