रिश्वत लेते हुए इंजीनियर और अकाउंटेंट रंगे हाथ पकड़े , ACB का एक्शन

Marut raj | Jan 29, 2025, 20:53 IST
Share
ACB caught engineer and accountant taking bribe the sootr
ACB caught engineer and accountant taking bribe the sootr

ACB caught engineer and accountant taking bribe : छत्तीसगढ़ में एसीबी ( ACB ) की टीम ने अलग-अलग जगहों पर दो बड़ी कार्रवाई हैं।इसमें इंजीनियर और अकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

ACB caught engineer and accountant taking bribe : छत्तीसगढ़ में एसीबी (ACB ) की टीम ने अलग-अलग जगहों पर दो बड़ी कार्रवाई हैं। इनमें अंबिकापुर के कार्यपालिका यांत्रिक कार्यालय नमनाकला में एंटी करप्शन ने छापा मारा। यहां अस्सिटेंट इंजीनियर को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

उधर, कोंडागांव में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वतखोर लेखापाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखापाल ने दृष्टिबाधित दिव्यांग की पदस्थापना करवाने के एवज में 30 हजार रुपए मांगे थे।

ये खबर भी पढ़ें.... चुनाव से पहले ही जीत गई BJP की प्रत्याशी, नहीं लड़ पाई कांग्रेस

अस्सिटेंट इंजीनियर 27 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा

जानकारी के अनुसार रिश्वत लेते हुए पकड़े गए अस्सिटेंट इंजीनियर का नाम सचिन भगत है। वह लखनपुर डिविजन में पदस्थ है। फ्लाई ऐश प्लांट के लिए 27 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक लखनपुर बिजली विभाग के कार्यालय में पदस्थ एई सचिन भगत ने केवरी में फ्लाई ऐश प्लांट में बिजली कनेक्शन देने के लिए आवेदक से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

ये खबर भी पढ़ें.... कांग्रेस का टिकट वापस कर प्रत्याशी ने थमा दिया इस्तीफा,इस बात पर भड़कीं

इसकी शिकायत एसीबी में करते हुए बताया गया था कि शुल्क जमा करने के साथ ही सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी उसके फ्लाई ऐश प्लांट के लिए बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा था। ACB सरगुजा में शिकायत के बाद रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की प्लानिंग की ।AE सचिन भगत ने आवेदन को रिश्वत की रकम लेकर अंबिकापुर के बिजली विभाग के नमनाकला पावर हाउस स्थित कार्यालय में बुलाया था। वहां एसीबी की टीम ने दबिश देकर रिश्वतखोर AE सचिन भगत को पैसों के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें... घर में रखा ढाई लाख किसानों का धान , केंद्रों पर टोकन बांटना किए बंद



दृष्टिबाधित दिव्यांग शिक्षक से मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार दृष्टिबाधित दिव्यांग प्रार्थी दिलीप कुमार, निवासी दुर्ग द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी। इसमें बताया गया था कि उनका चयन समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक कार्यालय कोंडागांव में स्पेशल एजुकेटर के पद पर हुआ है। इसके बाद अरुण सेठिया, लेखापाल ( सूचना प्रबंधक समन्वयक ) , समग्र शिक्षा, जिला कोंडागांव से मिलने पर उसके द्वारा पदस्थापना करवाने के लिए 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।

आरोपी से बार-बार मिलने पर भी बगैर रिश्वत उसकी पदस्थापना नहीं की जा रही थी। इसके चलते प्रार्थी ने रिश्वत देने की बजाय आरोपी को पकड़वाने के लिए ACB में शिकायत कर दी। शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से अरुण सेठिया को पहली किश्त 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।



ये खबर भी पढ़ें... नगरीय निकाय चुनाव के लिए 2700 कर्मचारियों और अधिकारियों दी जाएगी ट्रेनिंग

Tags:
  • अंबिकापुर न्यूज
  • CG ACB
  • कोंडागांव न्यूज
  • कोंडागांव ब्रेकिंग न्यूज
  • Chhattisgarh ACB action
  • Chhattisgarh ACB
  • छत्तीसगढ़ एसीबी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग