कस्टडी से भागा दरिंदगी का आरोपी: 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Harrison Masih | Jun 04, 2025, 17:25 IST
Accused escapes from custody 5 policemen suspended chattisgarh the sootr
जशपुर जिले में पुलिस प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दैहिक शोषण और मारपीट जैसे गंभीर आरोपों में जेल में बंद एक आरोपी रितेश प्रताप सिंह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दैहिक शोषण और मारपीट जैसे गंभीर आरोपों में जेल में बंद एक आरोपी रितेश प्रताप सिंह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सल क्षेत्र की बेटी बनी इंटरनेशनल चैंपियन, वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग में जीता कांस्य
24 वर्षीय आरोपी रितेश प्रताप सिंह, निवासी डुगडुगिया थाना कुनकुरी, पर एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने और बाद में मारपीट करने का आरोप था। इस मामले में उसे पहले जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा पीड़िता को शादी के लिए मजबूर किया और विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर उसे फिर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
ये खबर भी पढ़ें... कोल ट्रेडिंग के लालच में आकर 1.20 करोड़ लुटा बैठा कारोबारी, ठग फरार
2 जून 2025 को पुलिस आरोपी रितेश को छह अन्य आरोपियों के साथ शासकीय वाहन से पेशी के लिए कुनकुरी कोर्ट ले गई थी। पेशी के बाद जब पुलिस उन्हें वापस जेल ला रही थी, उसी दौरान रितेश लोरो घाट के पास चलते वाहन से हथकड़ी और जंजीर खोलकर कूद गया और जंगल की ओर भाग निकला। वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों को कुछ समझ आता उससे पहले ही वह आंखों से ओझल हो गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों – प्रधान आरक्षक सुनसाय एक्का, आरक्षक लवकुश पैंकरा, जनक साय, डायमंड तिग्गा और पुतूरु राम – को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही, इस मामले की प्राथमिक जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को सौंपी गई है।
ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जंगलों और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी क्षेत्र में ही कहीं छिपा हो सकता है।
यह मामला न सिर्फ पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि पीड़ित को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में भी बाधा बन सकता है। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद के साथ यह सवाल भी उठता है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में सुरक्षा को लेकर इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है?
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हो रहा डिजिटल, 83 आदिवासी गांवों को मिलेगी इंटरनेट की 4G सेवा
ये खबर भी पढ़ें... नक्सल क्षेत्र की बेटी बनी इंटरनेशनल चैंपियन, वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग में जीता कांस्य
ये है मामला
ये खबर भी पढ़ें... कोल ट्रेडिंग के लालच में आकर 1.20 करोड़ लुटा बैठा कारोबारी, ठग फरार
फरारी की कहानी
पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार
गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित
यह मामला न सिर्फ पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि पीड़ित को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में भी बाधा बन सकता है। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद के साथ यह सवाल भी उठता है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में सुरक्षा को लेकर इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है?
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हो रहा डिजिटल, 83 आदिवासी गांवों को मिलेगी इंटरनेट की 4G सेवा
FAQ
- प्रश्न 1: आरोपी रितेश प्रताप सिंह पर क्या आरोप हैं?
उत्तर: रितेश प्रताप सिंह पर एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण और बाद में मारपीट करने का गंभीर आरोप है। इसके चलते वह पहले जेल गया था और पुनः गिरफ्तार किया गया। - प्रश्न 2: आरोपी पुलिस कस्टडी से कैसे फरार हुआ?
उत्तर: 2 जून 2025 को पेशी से लौटते वक्त आरोपी सरकारी वाहन से भाग निकला। लोरो घाट के पास चलती गाड़ी से हथकड़ी और जंजीर खोलकर कूद गया और जंगल की ओर फरार हो गया। - प्रश्न 3: पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई है?
उत्तर: आरोपी के फरार होने की लापरवाही के चलते पाँच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है।
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग