/sootr/media/media_files/2025/06/04/aukd3A70ESRVeDvMsSle.jpg)
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र से एक सुखद और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। इस क्षेत्र की रहने वाली खुशबू नाग, जो कभी बंदूक की धमक और असुरक्षा के बीच पली-बढ़ी, आज अपने दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। NPC वर्ल्ड वाइड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अबूझमाड़ सिर्फ संघर्षों का नहीं, सपनों के पूरे होने का भी प्रतीक बन सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... शादी का समारोह... और जिंदगी की आखिरी घड़ी: देवांगन परिवार पर टूटा कहर
नक्सल प्रभावित क्षेत्र से निकली चैंपियन
खुशबू नाग का बचपन नक्सल हिंसा से ग्रस्त बेहबेड़ा गांव में बीता। जहां कभी स्कूल तक जाना भी एक चुनौती था, वहां से निकलकर उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित NPC वर्ल्ड वाइड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने का कारनामा कर दिखाया। यह न केवल खेल में उनकी जीत है, बल्कि सामाजिक बंधनों और असुरक्षा के माहौल के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विजय भी है।
ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी को अवैध घोषित किया
अवसाद से आसमान तक का सफर
2019 में मां के निधन ने खुशबू को गहरे सदमे में डाल दिया था। लेकिन नक्सल इलाकों में रहने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। भाई के कहने पर उन्होंने जिम जाना शुरू किया, और वहीं से शुरू हुआ एक नया अध्याय। कोच दिलीप यादव ने उनकी प्रतिभा को निखारा और प्रोफेशनल बॉडीबिल्डिंग की राह दिखाई।
ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार
आदिवासी बेटियों की प्रेरणा बनी खुशबू
अबूझमाड़, जिसे अक्सर विकास से कटे हुए क्षेत्र के रूप में देखा जाता है, वहीं से निकली खुशबू आज सिटी नाइट जिम, नारायणपुर में ट्रेनर के रूप में कार्यरत हैं। वह युवतियों को स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी कामयाबी यह संदेश देती है कि अगर सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो नक्सल क्षेत्र की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक सकती हैं।
यह कहानी है बारूद से बारबेल तक के सफर की, एक ऐसा सफर जो अबूझमाड़ को नई पहचान देने लगा है।
ये खबर भी पढ़ें... कोल ट्रेडिंग के लालच में आकर 1.20 करोड़ लुटा बैठा कारोबारी, ठग फरार
FAQ
naxal area | Abujhmad | Champion | World Boxing Championship | chattisgarh | Championship | इंटरनेशनल अवॉर्ड | छत्तीसगढ़