छत्तीसगढ़ मंत्रालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरो के कामकाज में फेरबदल
VINAY VERMA | May 04, 2026, 20:59 IST
administrative-changes-ajali-sharma-saroj-ike-new
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कसावट के तहत अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत अंजलि शर्मा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से मुक्त कर दिया गया है और सरोज उइके को नए विभाग में नियुक्त किया गया है।
Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कसावट के तहत एक बार फिर अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में दो उप सचिव स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना तय की गई है। यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे मंत्रालय में कामकाज की नई रूपरेखा भी साफ नजर आने लगी है।
जारी आदेश के मुताबिक, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अंजलि शर्मा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार मुक्त किया गया है। वे अब केवल कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की जिम्मेदारियां संभालेंगी। वहीं, सरोज उइके, जो अब तक खनिज साधन विभाग में उप सचिव के रूप में कार्यरत थीं, उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में पदस्थ किया गया है।
सूत्रों की मानें तो यह बदलाव सिर्फ रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसके पीछे विभागीय कार्यों की गति और मॉनिटरिंग को मजबूत करने की रणनीति भी जुड़ी हुई है। खासतौर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में चल रही योजनाओं और प्रोजेक्ट्स को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। साथ ही, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
गौरतलब है कि राज्य सरकार समय-समय पर अफसरों के प्रभार में बदलाव कर प्रशासनिक मशीनरी को एक्टिव बनाए रखने की कोशिश करती रही है। इस फेरबदल को भी उसी कड़ी में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि नए प्रभार के साथ ये अधिकारी अपने-अपने विभागों में कितना असर छोड़ पाते हैं और सरकार की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं।
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में दो साल से ज्यादा वक्त से जमे सचिवों में हो सकता है बदलाव, छह से ज्यादा सेक्रेटरी कतार में शामिल
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में 27 का डोसा मिलेगा 100 रूपए में, सरकार ने खत्म की डेढ़ करोड़ की सब्सिडी
CG News: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बदलने वाला है अटेंडेंस सिस्टम ! क्यों आई नौबत ?
छत्तीसगढ़ के धमतरी में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल, 500 विद्यार्थियों को मिलेगी देश सेवा की राह, रक्षा मंत्रालय भेजा प्रस्ताव
अंजलि शर्मा को अतिरिक्त से मुक्त
विभाग को मजबूत करने की रणनीति
तत्काल नई जिम्मेदारी के निर्देश
अधिकारियेां को एक्टिव बनाने की कोशिश
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में 27 का डोसा मिलेगा 100 रूपए में, सरकार ने खत्म की डेढ़ करोड़ की सब्सिडी
CG News: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बदलने वाला है अटेंडेंस सिस्टम ! क्यों आई नौबत ?
छत्तीसगढ़ के धमतरी में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल, 500 विद्यार्थियों को मिलेगी देश सेवा की राह, रक्षा मंत्रालय भेजा प्रस्ताव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari