छत्तीसगढ़ के धमतरी में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल, 500 विद्यार्थियों को मिलेगी देश सेवा की राह, रक्षा मंत्रालय भेजा प्रस्ताव
Arun Tiwari | Published:
chhattisgarh-largest-sainik-school-dhamtari
छत्तीसगढ़ के धमतरी में 500 सीटों वाले सैनिक स्कूल की स्थापना होगी, जो युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और सैन्य करियर के लिए तैयार करेगा। सरकार ने रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है।
RAIPUR : छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला जल्द ही एक नई पहचान बनाने जा रहा है। जिले में 500 सीटों की क्षमता वाले बड़े सैनिक स्कूल की स्थापना की कवायद तेज हो गई है। राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव केंद्रीय रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) को भेज दिया है। यह न केवल धमतरी बल्कि पूरे रायपुर संभाग के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
इस सैनिक स्कूल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सैन्य करियर के लिए तैयार करना है। यहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अनुशासित वातावरण में न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त होगी, बल्कि उनके शारीरिक एवं नेतृत्व कौशल का भी विकास हो सकेगा। यह संस्थान विशेष रूप से उन मेधावी छात्रों के लिए वरदान साबित होगा, जो भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं।
अधिकारियों के अनुसार यह सैनिक स्कूल आधुनिक सुविधाओं और विश्वस्तरीय अधोसंरचना वाला होगा। परिसर में डिजिटल शिक्षण माध्यमों से लैसअत्याधुनिक स्मार्ट कक्षाएं होंगी। शारीरिक फिटनेस और खेलों के लिए विस्तृत मैदान के साथ-साथ सुव्यवस्थित छात्रावास सुविधा,लाइब्रेरी और विशेष रक्षा प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।
धमतरी कलेक्टर ने इस परियोजना को जिले के विकास के लिए मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस प्रोजेक्ट को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। रक्षा मंत्रालय की टीम जल्द ही संभावित स्थलों का निरीक्षण करेगी। हम भूमि चयन से लेकर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर रहे हैं ताकि इस स्कूल को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जा सके।
सरकार मानती है कि सैनिक स्कूल की स्थापना से शिक्षा के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई ऊर्जा मिलेगी। इस संस्थान के संचालन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही यह स्कूल धमतरी को प्रदेश के एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। जिससे छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए एक मजबूत आधार प्राप्त होगा। अब पूरे प्रदेश की निगाहें रक्षा मंत्रालय के आगामी निरीक्षण और स्वीकृति पर टिकी हैं, जिसके बाद निर्माण कार्य का मार्ग आगे बढ़ेगा।
राजस्थान सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल
सैनिक स्कूल: कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए आवेदन फीस जमा करने की आज लास्ट डेट
Sainik School Recruitment : सैनिक स्कूल में टीचर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल में अंतर: क्या है बेहतर, जानें विस्तार से
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर :
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा कैंपस :
सरकार की प्राथमिकता :
विकास को मिलेगी गति :
यह खबरें भी पढ़ें...
सैनिक स्कूल: कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए आवेदन फीस जमा करने की आज लास्ट डेट
Sainik School Recruitment : सैनिक स्कूल में टीचर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल में अंतर: क्या है बेहतर, जानें विस्तार से
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
By Jageshwar Prasad
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
By Sandeep Kumar
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
By Mukesh Sharma
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
By Sandeep Kumar
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
By Umeshwari Baghel
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
By Amresh Kushwaha