छत्तीसगढ़ में कृषि-पशुपालन कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 27 अप्रैल तक आवेदन

Aishwarya Dwivedi | Apr 14, 2026, 08:38 IST
Share
admissions-agriculture-animal-husbandry-colleges-chhattisgarh-apply-by-april-27
admissions-agriculture-animal-husbandry-colleges-chhattisgarh-apply-by-april-27

छत्तीसगढ़ में कृषि व पशुपालन कॉलेजों में प्रवेश हेतु आवेदन शुरू, 27 अप्रैल अंतिम तिथि। परीक्षा 21 जून को होगी, 60+ कॉलेजों में दाखिले का मौका मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में कृषि, पशुपालन और संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने राज्य के विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होने की संभावना है। पीएटी (Pre Agriculture Test) और पीपीवीटी (Pre Veterinary Test) राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी, जिससे दूर-दराज के छात्रों को भी सुविधा मिल सके।

60 से अधिक कॉलेजों में सीटें उपलब्ध

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के प्रमुख विश्वविद्यालयों के अंतर्गत संचालित कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा। इनमें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय और दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय शामिल हैं। इन विश्वविद्यालयों के तहत 60 से अधिक कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए सीटें उपलब्ध हैं।

सीटों का वितरण भी व्यापक है, जिसमें 33 कृषि कॉलेज, 4 कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, 17 उद्यानिकी कॉलेज, 1 वानिकी कॉलेज, 1 फूड टेक्नोलॉजी कॉलेज, 1 पशु चिकित्सा कॉलेज, 1 डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज और 1 मत्स्य पालन कॉलेज शामिल हैं।

व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म भरे

अभ्यर्थियों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। इसके लिए उन्हें व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा और परीक्षा शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा।

खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को परीक्षा में शामिल होने पर शासन के नियमों के तहत शुल्क वापस किया जाएगा। यह परीक्षा कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में उज्ज्वल भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

B.Sc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जारी, 27 अप्रैल है लास्ट डेट

CG PPT 2026: प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

CG Vyapam: 5 बड़ी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

प्रवेश परीक्षा के लिए अब होगी नई टेस्टिंग एजेंसी, पारदर्शिता और पेपर लीक रोकना होगा मुख्य लक्ष्य

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल
  • कृषि
  • व्यापम
  • प्रवेश परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं