प्रवेश परीक्षा के लिए अब होगी नई टेस्टिंग एजेंसी, पारदर्शिता और पेपर लीक रोकना होगा मुख्य लक्ष्य

Ashish Bhardwaj | Feb 21, 2026, 14:51 IST
Share
NTA
Photograph: (the sootr)

राजस्थान सरकार ने एजेंसी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की तर्ज पर राज्य स्तरीय टेस्टिंग एजेंसी का गठन करने की घोषणा की हैं। नई एजेंसी प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक रोकने के लिए काम करेगी।

News In Short

  • राजस्थान सरकार ने राज्य टेस्टिंग एजेंसी (आरटीए) का गठन किया जाएगा, जो एनटीए की तर्ज पर काम करेगी।
  • आरटीए का उद्देश्य पेपर लीक रोकना और प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता लाना है।
  • PTET, BSTC, CET, PTI और JET जैसी प्रमुख परीक्षाएं RTA द्वारा आयोजित की जाएंगी।
  • नए परीक्षा केंद्रों का गठन किया जाएगा और परीक्षा प्रश्न बैंक तैयार किए जाएंगे।
  • राजस्थान में प्रवेश परीक्षाओं के संचालन के लिए आरटीए एक स्वायत्त संस्थान के रूप में काम करेगा।

News In Detail

राजस्थान सरकार ने बजट 2026-27 में एक नई और अत्याधुनिक राज्य टेस्टिंग एजेंसी (आरटीए) के गठन की घोषणा की है। यह एजेंसी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की तर्ज पर काम करेगी और राज्य में सभी प्रवेश परीक्षाओं को पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ आयोजित करेगी।

एजेंसी के गठन का उद्देश्य

राज्य सरकार ने यह कदम मुख्य रूप से पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया है। अब राज्य की सभी प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं जैसे विश्वविद्यालयों, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जैसी संस्थाओं की परीक्षाएं शामिल हैं। आरटीए द्वारा आयोजित की जाएंगी। यह एजेंसी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की परीक्षा प्रणालियों को आधुनिक बनाएगी।

प्रमुख परीक्षाएं जो आरटीए द्वारा कराई जाएंगी

नई एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रमुख परीक्षाओं में निम्नलिखित शामिल हैं

पीटीईटी (PTET): दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीएससी-बीए बीएड के लिए।

बीएसटीसी (BSTC): दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन कोर्स।

सीईटी (CET): राज्य ग्रुप C और D के लिए प्रारंभिक योग्यता परीक्षा।

पीटीआई (PTI): सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भर्ती।

जेईटी (JET): कृषि कॉलेजों में प्रवेश के लिए।

इन सभी परीक्षाओं के संचालन के लिए एक हाईटेक परीक्षा केंद्र का गठन किया जाएगा, और विशेषज्ञों से परीक्षाओं के प्रश्न तैयार करवाए जाएंगे।

आधुनिक परीक्षा प्रणाली का रूपांतरण

राज्य में एंट्रेंस लेवल की सभी प्रमुख परीक्षाएं आरटीए द्वारा आयोजित की जा सकती हैं। इसके अलावा, नई एजेंसी नियमित रूप से प्रश्न बैंक तैयार करेगी ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित की जा सकें।

प्रो. आलोक चतुर्वेदी, कैमिस्ट्री विशेषज्ञ, के अनुसार, “नई एजेंसी का गठन राजस्थान में प्रवेश परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है। यह एजेंसी राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाएगी।”

आरटीए के कामकाज की रूपरेखा

राज्य की एन्ट्रेंस लेवल परीक्षाओं को अब आरटीए के माध्यम से कराया जाएगा, जो एक स्वायत्त संस्थान की तरह काम करेगा। इसके संचालन के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाई जाएगी जो प्रवेश परीक्षाओं के पेपर तैयार करेगी। इसके अलावा, परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी उच्च स्तरीय कर्मचारियों को सौंपी जाएगी, जो सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षाएं सुचारु रूप से आयोजित हों और छात्रों को कोई दिक्कत न हो।

ये भी पढे़:-

दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी पाने वालों पर एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 37 कर्मचारियों पर एफआईआर

राजस्थान की साप्ताहिक चिट्ठी: न्याय की मुहर, सदन में संग्राम और सादगी की मिसाल

राजस्थान विधानसभा में गूंजा पत्रकार हितों का मुद्दा, जानें पूरी खबर

विनोद जाखड़ बने NSUI के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान से पहला प्रतिनिधित्व

गोलमा का छलका दर्द: ईश्वर ने कोख खाली रखी, पर राजस्थान के लाडलों ने कभी कमी महसूस नहीं होने दी

Tags:
  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
  • राजस्थान सरकार
  • पेपर लीक
  • बजट
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
  • राज्य टेस्टिंग एजेंसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं