रायपुर में DGP–IG सम्मेलन शुरू, अमित शाह मौजूद, आज पहुंचेंगे PM मोदी, तीन दिन का हाईअलर्ट जारी

Harrison Masih | Nov 28, 2025, 13:22 IST
Share
aipur-dgp-ig-conference-2025-modi-amit-shah-security-meet the sootr
aipur-dgp-ig-conference-2025-modi-amit-shah-security-meet the sootr

रायपुर में नवा रायपुर स्थित IIM कैंपस में 60वां DGP-IG कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुका है। 28 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में देशभर के DGP, केंद्रीय एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी और पहली बार SP रैंक के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।

Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज से तीन दिनों तक हाईअलर्ट पर रहेगी। 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर के IIM कैंपस में 60वां DGP–IG कॉन्फ्रेंस आयोजित हो रहा है। देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह आयोजन सुरक्षा और रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

सुबह से ही एयरपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन रायपुर पहुंच चुके हैं, जबकि गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार देर रात ही रायपुर आ गए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी रायपुर पहुंचेंगे।

IIM कैंपस में कॉन्फ्रेंस, 3 दिनों में चलेगी 8 हाई–लेवल बैठकें

नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में सम्मेलन की शुरुआत आज दोपहर 2 बजे चल रही है। पहले दिन दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक लगातार बैठकें होंगी। इन सेशन्स में चर्चा होगी—

  • वामपंथी उग्रवाद (Naxalism/LWE): चूंकि यह बैठक छत्तीसगढ़ में हो रही है, इसलिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रणनीति और पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय पर विशेष फोकस रहेगा।
  • साइबर सुरक्षा और एआई: साइबर अपराधों को नियंत्रित करने और पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर मंथन होगा।
  • आतंकवाद निरोध, ड्रग्स नियंत्रण और सीमा प्रबंधन। महिला सुरक्षा और पुलिस बलों के कल्याण संबंधी चुनौतियां।
  • रणनीति: सभी राज्य अपनी अपराध नियंत्रण रणनीतियों पर प्रजेंटेशन देंगे ताकि एक मॉडल स्टेट चुनकर पूरे देश के लिए साझा गाइडलाइन जारी की जा सके।
ये खबर भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ पहली बार होस्ट करेगा DGP-IGP सम्मेलन: पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

DGP-IG कॉन्फ्रेंस में 1000 अधिकारी होंगे शामिल; आज से SPG संभालेगी मोर्चा, नया रायपुर रहेगा सील

देशभर से आएंगे शीर्ष अधिकारी

सम्मेलन में शामिल होंगे:

  • 33 राज्यों के DGPs
  • पैरामिलिट्री फोर्स के 20 DG/ADG
कुल 75 शीर्ष पुलिस अधिकारी

नवा रायपुर में ठहरने की व्यवस्था:

  • पीएम मोदी — M-1
  • गृहमंत्री अमित शाह — M-11
  • NSA अजीत डोभाल, डिप्टी NSA, IB चीफ— नए सर्किट हाउस में
  • ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे
  • निमोरा अकादमी में 91 कमरे पहले से बुक

सभी राज्य देंगे प्रेजेंटेशन, बनेगी नई रणनीति

सम्मेलन में देश के सभी राज्य अपराध नियंत्रण और सुरक्षा प्रयासों पर प्रेजेंटेशन देंगे। एक मॉडल स्टेट चुना जाएगा। उसके आधार पर कॉमन गाइडलाइन तैयार की जाएगी। पिछले वर्ष यह सम्मेलन ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ था, जिसमें पीएम मोदी शामिल हुए थे। इस बार पहली बार छत्तीसगढ़ इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जो राज्य की प्रशासनिक क्षमता के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

अन्य राज्यों से टैक्सियां भी बुलाई गईं

राजधानी रायपुर में अधिकारियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए 400 से अधिक निजी गाड़ियां बुक की गई हैं। जरूरत पड़ने पर महाराष्ट्र पासिंग टैक्सियाँ भी तैनात की गई हैं। सभी वाहनों को विशेष स्टिकर और QR कोड जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

छग में होगा अखिल भारतीय DGP-IGP conference, PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस : SPG ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, IIM नया रायपुर सील, 28 को पहुंचेगे गृहमंत्री शाह-NSA डोभाल

रायपुर में हाईअलर्ट, नवा रायपुर सील जोन

इन्हें पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा, प्रोटोकॉल और कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा आईजी अमरेश मिश्रा को दी गई है। PM, HM और देशभर के पुलिस प्रमुखों की मौजूदगी को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं।

अभूतपूर्व सुरक्षा घेरा: IIM कैंपस के बाहर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू है। अधिकारी हो या स्टाफ, सभी को इसी सुरक्षा घेरे से गुजरना होगा। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 6 लेवल्स पर और स्थानीय प्रशासन ने 4 तरह के पास जारी किए हैं।

यातायात प्रतिबंध: माना एयरपोर्ट का अराइवल गेट तीन दिनों के लिए आम यात्रियों हेतु बंद कर दिया गया है। नवा रायपुर क्षेत्र में वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए मध्यम और भारी वाहनों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अधिकारियों का जमावड़ा: उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस बार पहली बार SP रैंक के अधिकारी भी कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बन रहे हैं।



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • DGP-IGP conference
  • गृहमंत्री अमित शाह
  • रायपुर
  • DGP-IGP सम्मेलन
  • रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा