अजय चंद्राकर के चचेरे भाई ने एक जमीन का दो बार लिया मुआवजा, रोशन ने 2 खसरों पर 4 बार लिए पैसे

Arun Tiwari | Apr 28, 2026, 11:27 IST
Share
ajay-chandrakar-compensation-plot-twice-roshan-four
ajay-chandrakar-compensation-plot-twice-roshan-four

ईडी के छापे में मुआवजा घोटाले का खुलासा हुआ, जिसमें अजय चंद्राकर के रिश्तेदारों ने एक ही जमीन पर दो बार मुआवजा लिया और गांधी परिवार ने भूमि को कई हिस्सों में बांटा।

RAIPUR : भारतमाला परियोजना में मुआवजा वितरण को लेकर हुए बड़े घोटाले की परतें खुलती जा रही हैं। ईडी ने आरोपियों के घरों पर छापामार कार्रवाई की है। आरोप है कि एक पूर्व मंत्री के रिश्तेदार भूपेंद्र चंद्राकर ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर एक ही जमीन का दो बार मुआवजा ले लिया। वहीं गांधी परिवार ने प्रोजेक्ट में आ रही जमीन को 80 लोगों के नाम कर दिया। यही खेल रोशन चंद्राकर ने भी किया।

इस तरह किया गया खेल:

जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर ने एक जमीन का दो बार मुआवजा लिया। आरोप है कि पहले एक खसरे पर मुआवजा लिया, फिर उसी जमीन को अलग-अलग खसरा नंबरों में दिखाकर दोबारा भुगतान हासिल कर लिया। इस प्रक्रिया में राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव भी किए गए।

इस तरह मिला मुआवजा:

दस्तावेजों के अनुसार खसरा नंबर 1259/2 की 0.0316 हेक्टेयर भूमि के लिए 75,80,461 रुपए का मुआवजा दिया गया। वहीं खसरा नंबर 1259/3 और 1259/4 के नाम पर 95 लाख 95 हजार 520 रुपए और 95 लाख 95 हजार 698 रुपए का भुगतान किया गया।

इसके अलावा, 1259/2 के एक हिस्से को दोबारा दिखाकर 0.0084 हेक्टेयर भूमि के लिए भी मुआवजा लेने की कोशिश की गई, जिसे बाद में रोका गया। कुल मिलाकर 0.1200 हेक्टेयर जमीन पर 2 करोड़ 67 लाख 71 हजार 501 रुपए का मुआवजा स्वीकृत हुआ।

2 जमीन पर चार बार मुआवजा:

नान घोटाले के आरोपी रोशन चंद्राकर को भी अलग-अलग खसरा नंबरों के जरिए मुआवजा दिया गया। खसरा नंबर 1259/6 की 0.0400 हेक्टेयर भूमि के लिए 95 लाख 95 हजार 520 रुपए, 1259/5 की 0.0353 हेक्टेयर भूमि के लिए 84 लाख 68 हजार 046 रुपए और 1502/2 के लिए भी 95 हजार 95 लाख 520 रुपए का भुगतान किया गया। एक अन्य हिस्से 1259/5 की 0.0047 हेक्टेयर भूमि पर मुआवजा रोका गया। कुल 0.1200 हेक्टेयर भूमि के लिए 2 करोड़ 76 लाख 59 हज़ार 86 रुपए की राशि तय हुई।

जमीन को टुकड़ों में बांटा:

यह भी सामने आया है कि जमीन को टुकड़ों में बांटकर मुआवजा बढ़ाने का खेल खेला गया। आरोप है कि गांधी परिवार ने जमीन के हिस्सों को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर 159 खसरा को 80 लोगों में बांट दिया। इससे जमीन की कीमत करीब 29.5 करोड़ से बढ़कर 78 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

शिकायतकर्ता के आरोप:

शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार साहू का कहना है कि उन्होंने इस पूरे मामले के दस्तावेज 12 दिसंबर 2022 को मुख्य सचिव को सौंपे थे। अब धीरे-धीरे इस मामले की जांच सामने आ रही है। उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह खबरें भी पढ़ें...

कस्टम मिलिंग और भारतमाला परियोजना घोटाले में अनुमति का इंतजार, जल्द हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

भारतमाला परियोजना और डीएमएफ फंड को लेकर दोहरे विवाद: ननकी राम कंवर ने पीएम को लिखा पत्र

भारतमाला परियोजना घोटाला में जमीन मुआवजा हड़पने वालों पर कसेगा शिकंजा, विशेष जांच टीम सक्रिय

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला में 400 से अधिक दावों की जांच तेज, शिकायतकर्ताओं को नोटिस

Tags:
  • अजय चंद्राकर
  • गांधी परिवार
  • राजस्व
  • भारतमाला परियोजना
  • मुआवजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती