रायपुर पहुंचे अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले जहां डबल इंजन सरकार वहां नशे की डबल सप्लाई

Arun Tiwari | Nov 10, 2025, 16:07 IST
Share
akhilesh-yadav-attacks-bjp-raipur-cg the sootr
akhilesh-yadav-attacks-bjp-raipur-cg the sootr

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। ओडिशा दौरे से लौटकर रायपुर पहुंचे अखिलेश ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार को “डबल सप्लाई सरकार” बताया।

Raipur. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। ओडिशा दौरे से लौटकर रायपुर पहुंचे अखिलेश यादवने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार को “डबल सप्लाई सरकार” बताया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में एक इंजन शराब सप्लाई कर रहा है, और दूसरा इंजन गांजा सप्लाई कर रहा है। अखिलेश ने बिना किसी नाम लिए बीजेपी नेताओं को “रिमोट” करार दिया।

क्या बोले अखिलेश :

अखिलेश यादव ने कहा कि जब से वाई-फाई टेक्नोलॉजी और वायरलेस सिस्टम आया है, रिमोट चलना स्वाभाविक हो गया है। जहां धन-दौलत अधिक होती है, वहां बीजेपी अपना रिमोट रखती है। सपा प्रमुख ने ओडिशा और उत्तर प्रदेश की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, मैं अभी बगल के प्रदेश में गया था, वहां भी डबल इंजन की सरकार है — एक इंजन शराब बेच रहा है, दूसरा गांजा। उत्तर प्रदेश में भी यही हाल है, रोज शराब और गांजा पकड़ा जा रहा है। अब समझिए, इंजन चल नहीं रहे, बस सप्लाई कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... अखिलेश यादव का विवादित बयान: बोले- दीयों और मोमबत्तियों पर क्यों खर्चा करना, बीजेपी ने किया पलटवार

ये खबर भी पढ़ें... महाकुंभ 2025 के जाम पर नेताओं के तंज, जीतू पटवारी और अखिलेश यादव ने सरकारों को घेरा

डिप्टी सीएम विजय शर्मा पर पलटवार :

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा के जनता का दिल जीतने वाले बयान पर भी अखिलेश ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, अगर बीजेपी जनता का दिल चुरा रही है, तो अयोध्या में वो दिल क्यों नहीं चुरा पाई? इसका मतलब है कि उनका इरादा गलत है। उन्होंने आगे कहा, बीजेपी गरीबों और किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। छोटे दुकानदारों की दुकानें तोड़ी जा रही हैं, खासकर पिछड़ी और दलित जातियों के लोगों की। यही वजह है कि प्रभु श्रीराम ने अयोध्या में उन्हें आशीर्वाद नहीं दिया। अखिलेश यादव के इन बयानों से छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी सुर और तीखे हो रहे हैं, जबकि बीजेपी नेताओं ने उनके तंज को राजनीतिक हताशा बताया है।

ये खबर भी पढ़ें... अखिलेश यादव ने केशव मौर्य पर कसा तंज, कहा मौर्य जी वाई फाई के पासवर्ड

ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर में बोले अखिलेश यादव- कांग्रेस और SP के बीच सीट शेयरिंग सही, राम मंदिर को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • समाजवादी पार्टी
  • अखिलेश यादव
  • रायपुर पहुंचे अखिलेश यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती