मार्च से शुरू होगी अंबिकापुर - दिल्ली फ्लाइट, जानें पूरा शेड्यूल
Anjali Dwivedi | Feb 20, 2026, 12:17 IST
ambikapur-delhi-flight-alliance-air-service
अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से मार्च के आखिरी हफ्ते से दिल्ली के लिए एलायंस एयर की फ्लाइट शुरू होगी। सोमवार और बुधवार को चलने वाली यह सेवा वाया बिलासपुर होकर दिल्ली पहुंचेगी।
News In Short
- अंबिकापुर (दरिमा) से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी।
- एलायंस एयर द्वारा सोमवार और बुधवार को 72 सीटर विमान का संचालन किया जाएगा।
- यह फ्लाइट बिलासपुर को जोड़ते हुए दिल्ली तक का सफर तय करेगी।
- यात्रा का संभावित बेस फेयर 4500 से 6 हजार रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है।
- इंडिगो के साथ प्रयागराज रूट को लेकर भी उच्च स्तरीय बातचीत जारी है।
News In Detail
करीब दो साल पहले कंपनी के अधिकारी अंबिकापुर आकर एयरपोर्ट की सुविधाओं का जायजा ले चुके थे। (फाइल)
सोमवार और बुधवार को शेड्यूल
- सोमवार का समय: दिल्ली से सुबह 7:50 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट 10:25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। वहां से 10:50 बजे निकलकर 11:40 बजे अंबिकापुर लैंड करेगी। वापसी में अंबिकापुर से दोपहर 12:05 बजे निकलकर 14:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- बुधवार का समय: दिल्ली से सुबह 7:50 बजे चलकर 10:25 बजे सीधे अंबिकापुर पहुंचेगी। फिर 10:50 बजे अंबिकापुर से निकलकर 11:40 बजे बिलासपुर और वहां से 12:05 बजे उड़ान भरकर दोपहर 14:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
72 सीटर विमान से तय होगा सफर इस रूट पर कंपनी अपना 72 सीटर ATR विमान संचालित करेगी। करीब दो साल पहले ही एलायंस एयर के अधिकारियों ने दरिमा स्थित एयरपोर्ट की सुविधाओं का जायजा लिया था। किराए की बात करें तो बेस फेयर 4 हजार 500 रुपए से 6 हजार रुपए के बीच रहने का अनुमान है। फिलहाल बिलासपुर से दिल्ली का किराया भी लगभग चार हजार रुपए से अधिक रहता है।
एयरपोर्ट का विकास कैसे हुआ
पिछली असफलताओं से लिया सबक
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस के साथ भी बातचीत चल रही है। योजना है कि रायपुर से अंबिकापुर होते हुए प्रयागराज तक एक नई हवाई सेवा शुरू की जाए। मुख्यमंत्री के साथ भी इस विषय पर दो बार चर्चा हो चुकी है।
ये खबरें भी पढ़ें....
रायपुर में सिगरेट पीने से मना करने पर युवक ने पेट्रोल पंप के नोजल में लगाई आग
शराब घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी: ACB ने आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर को दबोचा
प्रो. मनोज दयाल कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त
छत्तीसगढ़ के सरकारी भवनों में एक अप्रैल से प्री-पेड मीटर अनिवार्य, ऊर्जा विभाग का बड़ा फैसला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari