अंबिकापुर में 65 लाख का राशन घोटाला! सहकारी समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 6 पर FIR दर्ज
Harrison Masih | Oct 10, 2025, 17:27 IST
ambikapur-ration-scam-65-lakh-fraud-case-fir-registered the sootr
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गरीबों के हक का राशन बेच देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाजपा नेता की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच कराई तो ₹65 लाख का राशन घोटाला उजागर हुआ।
Ambikapur. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गरीबों के हक पर डाका डालने वाला एक बड़ा राशन घोटाला (Ambikapur Ration scam) सामने आया है। यहां करीब ₹65 लाख रुपए के चावल, शक्कर और चना का गबन किया गया है। यह खुलासा तब हुआ जब भाजपा नेता आलोक दुबे ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की। जांच के बाद मामला इतना गंभीर पाया गया कि पुलिस ने सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 4 अन्य पर धोखाधड़ी व आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत FIR दर्ज की है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ राशन घोटाला, 7000 टन चावल की हेराफेरी, 19 दुकानदारों पर FIR
अंबिकापुर जिले में 62 सरकारी राशन दुकाने संचालित हैं। इनमें से एक जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत आने वाली दुकान में लंबे समय से गड़बड़ियों की शिकायत मिल रही थी। भाजपा नेता आलोक दुबे की शिकायत पर कलेक्टर अजीत वसंत ने खाद्य विभाग के निरीक्षक शिव कुमार मिश्रा को जांच का आदेश दिया।
जांच के दौरान यह पाया गया कि दुकानों में जितना राशन होना चाहिए, उतना मौजूद नहीं था। यानी गरीबों के लिए भेजा गया सरकारी चावल, शक्कर और चना निजी दुकानों और माफियाओं को बेच दिया गया था।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ PDS राशन घोटाला : हितग्राहियों का अंगूठा लगाकर 16 लाख का राशन डकार गए बीजेपी नेता
ये खबर भी पढ़ें... राशन घोटाला : अनिल टुटेजा, आलोक शुक्ला और सतीश चंद्र वर्मा पर केस दर्ज
एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। शुरुआती तौर पर आरोपियों को जमानत मिलने की आशंका थी, लेकिन शिकायतकर्ता आलोक दुबे के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने धारा 409 (सरकारी धन के गबन) भी जोड़ी, जिससे मामला और गंभीर अपराध श्रेणी में आ गया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राशन घोटाला मामला, पूर्व सीएम रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना बोले- अब खाद्य मंत्री का इस्तीफ़ा लेंगे?
प्रशासन अब राशन दुकानों की विस्तृत जांच करा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य राशन दुकानों पर भी कार्रवाई हो सकती है। अंबिकापुर का यह मामला अब पूरे प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ राशन घोटाला, 7000 टन चावल की हेराफेरी, 19 दुकानदारों पर FIR
कलेक्टर की जांच में सामने आया बड़ा खेल
जांच के दौरान यह पाया गया कि दुकानों में जितना राशन होना चाहिए, उतना मौजूद नहीं था। यानी गरीबों के लिए भेजा गया सरकारी चावल, शक्कर और चना निजी दुकानों और माफियाओं को बेच दिया गया था।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ PDS राशन घोटाला : हितग्राहियों का अंगूठा लगाकर 16 लाख का राशन डकार गए बीजेपी नेता
इतनी मात्रा में किया गया राशन का गबन
फूड इंस्पेक्टर की रिपोर्ट में सामने आया कि 1631 क्विंटल चावल, 48 क्विंटल चना, और कई क्विंटल शक्कर का गबन किया गया है। इस पूरे घोटाले की कुल कीमत लगभग ₹65 लाख रुपए बताई जा रही है।
छह लोगों पर FIR दर्ज
फूड इंस्पेक्टर शिव कुमार मिश्रा ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों में शामिल हैं –
- पवन सिंह, अध्यक्ष (निवासी – घुटरापारा)
- सुनिता पैकरा, उपाध्यक्ष
- फरहान सिद्दीकी, सहायक विक्रेता
- प्रिंस जायसवाल, सहायक विक्रेता
- सैफ अली, विक्रेता
- मुकेश यादव, कर्मचारी
ये खबर भी पढ़ें... राशन घोटाला : अनिल टुटेजा, आलोक शुक्ला और सतीश चंद्र वर्मा पर केस दर्ज
अंबिकापुर में राशन घोटाला: 3 पॉइंट्स में समझें
|
गिरफ्तारी के लिए गठित हुई विशेष टीम
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राशन घोटाला मामला, पूर्व सीएम रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना बोले- अब खाद्य मंत्री का इस्तीफ़ा लेंगे?
आगे की कार्रवाई
FAQ
- अंबिकापुर राशन घोटाले में कितनी राशि का घोटाला हुआ है?
जांच में सामने आया है कि गरीबों के हक का लगभग ₹65 लाख मूल्य का राशन (चावल, चना और शक्कर) घोटाला किया गया है। - अंबिकापुर राशन घोटाले में किन लोगों पर FIR दर्ज हुई है?
पुलिस ने सहकारी समिति के अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष सुनिता पैकरा, सहायक विक्रेता फरहान सिद्दीकी, प्रिंस जायसवाल, सैफ अली और मुकेश यादव के खिलाफ FIR दर्ज की है। - अंबिकापुर राशन घोटाले का खुलासा कैसे हुआ?
भाजपा नेता आलोक दुबे की शिकायत पर कलेक्टर अजीत वसंत ने जांच कराई, जिसमें खाद्य विभाग के निरीक्षण के दौरान राशन स्टॉक में भारी कमी पाई गई और घोटाले का खुलासा हुआ।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava