स्टंट करने वाले 12वीं के स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे

Marut raj | Published:
Share
Ambikapur School Farewell Party Car Stunt the sootr
Ambikapur School Farewell Party Car Stunt the sootr

Ambikapur School Farewell Party Car Stunt : आत्मानंद स्कूल बतौली के स्टूडेंट्स ने निजी होटल में फेयरवेल पार्टी की थी। इस दौरान खतरनाक स्टंट किए गए थे।

Ambikapur School Farewell Party Car Stunt : अंबिकापुर में फेयरवेल पार्टी के बाद खतरनाक कार स्टंट करने और शराब की बोतलें लहराने वाले 12वीं के स्टूडेंट्स पर एक्शन हुआ है। कलेक्टर और डीईओ ने आत्मानंद बतौली के 11 छात्रों को निलंबित कर परीक्षा से वंचित करने का नोटिस जारी किया है। वहीं, मणिपुर पुलिस ने 8 वाहनों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें... दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने जवानों पर किया बड़ा हमला, एक जवान शहीद



फेयरवेल पार्टी में किया था हंगामा

दरअसल, सोमवार 17 फरवरी को आत्मानंद स्कूल बतौली के स्टूडेंट्स ने निजी होटल में फेयरवेल पार्टी की। पार्टी के बाद वाहनों के खिड़कियों से बाहर खतरनाक तरीके से लटकते हुए तेज रफ्तार में रिंगरोड और नेशनल हाईवे पर स्टंट किया। वीडियो बनाकर खुद सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़के और लड़कियां खतरनाक तरीके से स्टंट करते दिखे। कुछ छात्रों ने हाथों में शराब की बोतल भी लहराई। मामले का वीडियो सामने आने के बाद आत्मानंद स्कूल समिति के अध्यक्ष और सरगुजा कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए 11 छात्रों को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... जवानों से लूटे हथियारों के दम पर मुठभेड़ कर रहे नक्सली



जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि, स्टंट में दिख रहे छात्र आत्मानंद स्कूल के हैं। कलेक्टर ने निर्देश पर उन्हें निलंबित करने और परीक्षा से वंचित करने का आदेश जारी किया गया है। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल किए गए 8 वाहनों के खिलाफ धारा 190, 182 और 355 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। यह एफआईआर होटल पर्पल आर्किड के कर्मचारी अजीत कुमार के आवेदन पर की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... पिता को मुखाग्नि देनी थी...ड्यूटी कर रहा बेटा बोला-वोटिंग बाद आ पाऊंगा



FAQ

  1. अंबिकापुर में 12वीं के स्टूडेंट्स पर क्या कार्रवाई की गई है ?
    अंबिकापुर में 12वीं के स्टूडेंट्स पर फेयरवेल पार्टी के बाद खतरनाक कार स्टंट करने और शराब की बोतलें लहराने के कारण कलेक्टर और डीईओ ने 11 छात्रों को निलंबित कर परीक्षा से वंचित करने का नोटिस जारी किया है। इसके अलावा मणिपुर पुलिस ने 8 वाहनों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
  2. छात्रों ने किस प्रकार का खतरनाक स्टंट किया था और वह वीडियो कहां वायरल हुआ था ?
    छात्रों ने फेयरवेल पार्टी के बाद तेज रफ्तार में रिंगरोड और नेशनल हाईवे पर खतरनाक तरीके से वाहनों से बाहर लटकते हुए स्टंट किया और हाथों में शराब की बोतलें लहराईं। इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
  3. पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल किए गए वाहनों के खिलाफ कौन सी धाराओं में एफआईआर दर्ज की है ?
    पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल किए गए 8 वाहनों के खिलाफ धारा 190, 182 और 355 के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर होटल पर्पल आर्किड के कर्मचारी अजीत कुमार के आवेदन पर की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... Coca Cola बनाने वाली फैक्ट्री के HR ने चुराया सीक्रेट फॉर्मूला, FIR

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Ambikapur News
  • अंबिकापुर न्यूज
  • कार स्टंट में पुलिस की कार्रवाई
  • Ambikapur News in Hindi
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर