Baloda Bazar violence
8 महीने बाद जेल से बाहर आए अमित बघेल, समर्थकों ने रैली निकालकर मनाया जश्न
Harrison Masih | Updated:
जेल से बाहर आए अमित बघेल 2026
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। रिहाई के बाद समर्थकों ने जेल से घड़ी चौक तक रैली निकाली और जोरदार स्वागत किया।
समझें क्या है पूरा मामला
अमित बघेल के जेल से बाहर आने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। जेल के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहले से मौजूद थे।
रिहाई के बाद समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कई नेता और कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।
जेल से घड़ी चौक तक निकली रैली
रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और अपने नेता का उत्साह से स्वागत किया। इस दौरान इलाके में खासी चहल-पहल देखने को मिली।
कई महीनों से जेल में थे बघेल
अदालत ने जमानत के साथ कुछ शर्तें भी तय की हैं। इनके तहत उन्हें करीब तीन महीने तक रायपुर जिले से बाहर रहना होगा।
जानिए क्या था बलौदाबाजार हिंसा का मामला
आरोप है कि वहां छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने मंच से भड़काऊ भाषण देकर भीड़ को उग्र कर दिया। इसके बाद हिंसक हुई भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ते हुए कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की।
आगजनी में जले सैकड़ों वाहन
बीच-बचाव कर रहे और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों पर लाठियों, पत्थरों और लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी मामले में अमित बघेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
अब आगे क्या
बलौदाबाजार हिंसा मामले की सुनवाई अभी अदालत में जारी है। आने वाले समय में इस केस में आगे की कार्यवाही पर सबकी नजर रहेगी।
FAQ
- बलौदाबाजार हिंसा मामला क्या है?
10 जून 2024 को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में जैतखाम तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन हुआ था। आरोप है कि प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय में तोड़फोड़, आगजनी और पुलिस पर हमला किया गया। - अमित बघेल की जमानत की शर्तें क्या हैं?
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए शर्त रखी है कि अमित बघेल करीब तीन महीने तक रायपुर जिले में प्रवेश नहीं करेंगे और अदालत द्वारा तय अन्य शर्तों का पालन करेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
अमित बघेल को हाईकोर्ट ने दी जमानत, लेकिन 3 महीने रायपुर से रहना होगा दूर
बलौदाबाजार अग्निकांड: हाईकोर्ट ने ठुकराई अमित बघेल की जमानत याचिका
बलौदाबाजार हिंसा केस में अमित बघेल गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर ले गई पुलिस
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
By VINAY VERMA