असिस्टेंट-कमिश्नर पर रेप का आरोप, 7 साल तक शारीरिक शोषण और 3 बार...

Harrison Masih | May 28, 2025, 15:29 IST
Share
Assistant commissioner accused of rape physical abuse chattisgarh the sootr
Assistant commissioner accused of rape physical abuse chattisgarh the sootr

बीजापुर जिले में तैनात आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। दंतेवाड़ा जिले की एक महिला ने उनके खिलाफ बलात्कार, शादी का झांसा, और मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तैनात आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। दंतेवाड़ा जिले की एक महिला ने उनके खिलाफ बलात्कार, शादी का झांसा, और मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि अधिकारी ने सात वर्षों तक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया, और तीन बार गर्भपात भी कराया।

ये खबर भी पढ़ें... जिला सहकारी बैंक में 28 करोड़ का घोटाला, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

पहचान दंतेवाड़ा में, रिश्ता बीजापुर तक पहुंचा

पीड़िता मूल रूप से दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र की निवासी है। वह पहले से शादीशुदा है, लेकिन पति से संबंध खराब होने के कारण अलग रह रही थी। बताया गया है कि तलाक की प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान उसकी मुलाकात आनंदजी सिंह से हुई, जब वे दंतेवाड़ा में पदस्थ थे।

पहले दोनों में दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। महिला ने बताया कि आनंदजी सिंह ने शादी का वादा कर उससे 2018 से 2025 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान तीन बार गर्भपात कराया गया।

शादी से किया इनकार

महिला का आरोप है कि जब उसने बार-बार शादी के लिए कहा, तो अधिकारी ने इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने 26 मई 2025 को गीदम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, दूसरा मंगवाया

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया, “महिला की शिकायत पर सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।”

दंतेवाड़ा के एएसपी आरके बर्मन ने भी पुष्टि की कि मामले की विवेचना जारी है। आनंदजी सिंह पर BNS की धारा 64(1) (रेप) और 351(2) (धोखाधड़ी और विश्वासघात से संबंधित) के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है।

अधिकारी का पक्ष नहीं मिल पाया, फोन बंद

महिला की शिकायत पर जब मीडिया ने सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका फोन बंद मिला। वे फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से बाहर, LWE फंड पर रोक

पहले भी जांच के घेरे में आ चुके हैं आनंदजी सिंह

गौरतलब है कि मार्च 2025 में ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) और EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने आनंदजी सिंह के जगदलपुर स्थित आवास और उनके रिश्तेदारों के घरों में दबिश दी थी। 13 अफसरों की टीम रायपुर से पहुंची थी और जांच की गई थी। इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज और संपत्ति से जुड़ी जानकारियां जुटाई गई थीं।

समाज और सिस्टम के लिए एक गंभीर सवाल

इस घटना ने न सिर्फ प्रशासनिक प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय प्रणाली की संवेदनशीलता पर भी बहस को जन्म दिया है। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह एक उच्च पदस्थ अधिकारी द्वारा की गई सत्ता और भरोसे की गंभीर लूट होगी।

ये खबर भी पढ़ें... चुपके से पड़ोसन का फोटो लिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया... पड़े लात-घूंसे

Assistant Commissioner action | accused of rape | physical abuse | chattisgarh | Bijapur | रेप का आरोप | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Bijapur
  • बीजापुर
  • accused of rape
  • physical abuse
  • शारीरिक शोषण
  • रेप का आरोप
  • Assistant Commissioner action
  • chattisgarh
  • सहायक आयुक्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा