पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी समेत 3 और कॉलेजों में होगा B.Ed, 13 संस्थानों की अनुमति लंबित

Deeksha Nandini Mehra | May 24, 2024, 13:51 IST
Share
रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी
पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी

4 ईयर इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम ( ITEP ) के तहत बीएड का चार वर्षीय कोर्स संचालित किया जाएगा। 13 निजी कॉलेजों ने एनओसी के लिए राज्य शासन को आवेदन किया है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छत्तीसगढ़ में पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ( Pt. Ravi Shankar Shukla University )के साथ तीन अन्य कॉलेजों में B.Ed का चार वर्षीय कोर्सशुरू होने वाला है। इसके साथ ही 13 अन्य संस्थानों ने भी इस कोर्स के लिए शासन से अनुमति मांगी है। अगर 30 मई से पहले एनओसी मिलती है तो फिर इन कॉलेजों में भी यह चार वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू हो जाएगा। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में बीएड का चार वर्षीय कोर्स सुचारु है लेकिन तीन अन्य कॉलेजों में इसे अगले साल से शुरू किया जाएगा।

ये खबर पढ़िए ..Chhattisgarh में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी , मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर , सर्च ऑपरेशन जारी

जानकारी के अनुसार 4 ईयर इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम ( ITEP ) के तहत यह कोर्स संचालित किया जाएगा। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन ( NCTE ) से मान्यता मिलेगी। रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी को पिछले साल इसकी मान्यता मिल चुकी है। इसके अनुसार सत्र 2024- 25 में एडमिशन होंगे। वहीं एनसीटीई से मान्यता के बाद प्रदेश के दूसरे संस्थानों में 2025- 26 से एडमिशन ( B.Ed Admission) होंगे। 13 निजी कॉलेजों ने एनओसी के लिए राज्य शासन को आवेदन किया है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। आईटीईपी प्रोग्राम के लिए नए कॉलेजों को पहले 21 मई तक आवेदन करना था, बाद में इसकी तारीख बढ़ाकर 30 मई की गई। इस तारीख तक शासन से एनओसी नहीं मिलता है तो फिर अगले साल यह कोर्स शुरू नहीं होंगे।

ये खबर पढ़िए ..Chhattisgarh New Naxal Policy : नक्सलियों के सरेंडर के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का क्या है नया प्लान

पहले से चल रहे कोर्स में प्रवेश के लिए आखिरी साल

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के तीन निजी कॉलेजों में बीए.बीएड और बीएससी.बीएड का चार वर्षीय कोर्स 2018 से चल रहा है। यहां लगभग 200 सीटें हैं। व्यापमं की प्रवेश परीक्षा के आधार पर इनमें एडमिशन होता है। सत्र 2024-25 के लिए व्यापमं से आवेदन मंगाए गए हैं। इस पुराने कोर्स में प्रवेश के लिए यह अंतिम वर्ष है। जानकारी के मुताबिक बीए.बीएड और बीएससी.बीएड प्रोग्राम, आईटीईपी ( ITEP ) के तहत होगा। इसके लिए तीनों संस्थानों ने एनसीटीई को आवेदन कर दिया है। संभावना है कि इन कोर्स की मान्यता मिल जाएगी।

ये खबर पढ़िए ..Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज छाए रहेंगे बादल, 26 मई तक बारिश की चेतावनी

बीएड कोर्स एडमिशन

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय
  • Ravi shankar Shukla University
  • B.Ed Admission
  • बीएड कोर्स एडमिशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती