बैज ईसाई में तो कन्वर्ट नहीं हुए... 5 साल चर्च खुलवाए, अरविंद नेताम ने साधा निशाना

Kanak Durga Jha | Jun 08, 2025, 12:01 IST
Share
Baij convert Christianity opened churches for 5 years Arvind Netam targeted
Baij convert Christianity opened churches for 5 years Arvind Netam targeted

Arvind Netam Statement : पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने कहा कि, मैं दीपक बैज से एक ही बात जानना चाहता हूं, कहीं वो कन्वर्ट तो नहीं हुए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने कहा कि, मैं दीपक बैज से एक ही बात जानना चाहता हूं, कहीं वो कन्वर्ट तो नहीं हुए हैं। ईसाई धर्म में वे मतांतरण तो नहीं हुए हैं। धर्मांतरण के बारे में कांग्रेस की क्या नीति है, उन्हें साफ करना चाहिए। इस पर दीपक बैज ने कहा कि, अरविंद नेताम RSS की भाषा क्यों बोल रहे हैं? या तो उनको प्रलोभन दिया गया है या किसी प्रकार का भय है। वह यह सब आदिवासी समाज के सामने जाकर बोलें तो जानें। वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि, आरएसएस-बीजेपी झूठ बोलने की फैक्ट्री है।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

संघ 'आदिवासी' शब्द का उपयोग करने लगा

दरअसल, नागपुर में संघ कार्यालय से लौटने के बाद अरविंद नेताम ने शनिवार को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने RSS प्रमुख मोहन भागवत को कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। संघ की कार्यशैली की सराहना की। नेताम ने बताया कि, पहले संघ आदिवासियों को 'वनवासी' कहता था, जिसका उन्होंने विरोध किया। अब संघ 'आदिवासी' शब्द का उपयोग करने लगा है।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस छोड़ चुके अरविंद नेताम बनाएंगे ''हमर राज पार्टी'', चुनाव आयोग को भेजा नाम, BSP और CPI से गठबंधन की तैयारी

धर्मांतरण को लेकर कांग्रेस को अपनी नीति स्पष्ट करें

अरविंद नेताम ने कहा कि, धर्मांतरण के बारे में कांग्रेस की क्या नीति है, उन्हें साफ करना चाहिए। आरएसएस की नीति साफ है। धर्मांतरण को लेकर कांग्रेस की क्या नीति है इसे बताए। दीपक बैज अभी प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख हैं। वे कह रहे हैं कि मैं RSS की बात कर रहा हूं, लेकिन मैं समाज की बात कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं संघ की बात नहीं कर रहा हूं। औद्योगिक नीति, पर्यावरण, विस्थापन जैसे विषयों पर हमने संघ की विचारधारा के विपरीत बात कही है। हम संघ को समझने की कोशिश कर रहे हैं। यह मुद्दे हैं, इसे बैठकर विचार करिए, चर्चा करिए और इसमें रास्ता निकल सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका! कद्दावर आदिवासी नेता अरविंद नेताम का इस्तीफा, लिखा -भूपेश सरकार आदिवासी विरोधी

बैज ने पांच साल बस्तर में चर्च खुलवाने में लगा दिए- केदार कश्यप

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि, बैज ने पांच साल बस्तर में चर्च खुलवाने में लगा दिए। उन्होंने कहा कि जब कार्रवाई करनी थी, उस समय मुंह में लड्डू डालकर बैठे थे। कांग्रेस अवैध धर्मांतरण करने वालों के साथ खड़ी रहती थी। संघ राष्ट्रीय भावनाओं को लेकर काम करती है। सामाजिक रूप से सभी चाहते हैं कि अवैध धर्मांतरण रुकना चाहिए। अरविंद नेताम के बातों में दम और गहराई है।

ये खबर भी पढ़िए...CG में 50 सीट पर चुनाव लड़ेगा सर्व आदिवासी समाज, पूर्व सांसद अरविंद नेताम ने की घोषणा, बोले- 1996 में बने पेशा कानून की हत्या हुई

आदिवासी नेता अरविंद नेताम का बयान | PCC चीफ दीपक बैज | कांग्रेस दीपक बैज

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • कांग्रेस
  • भूपेश बघेल
  • अरविंद नेताम
  • दीपक बैज
  • कांग्रेस दीपक बैज
  • PCC चीफ दीपक बैज
  • आदिवासी नेता अरविंद नेताम का बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती