बालोद में खौफनाक वारदात: मां ने बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर लगा ली फांसी... बेटे ने भागकर बचाई जान
Harrison Masih | Oct 18, 2025, 19:32 IST
balod-mother-kills-daughter-commits-suicide
छत्तीसगढ़ के बालोद से एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने सभी को झकझोर दिया। एक मां ने पहले अपनी 10 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर खुद साड़ी से फांसी लगा ली। रात के सन्नाटे में बेटे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
Balod. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी 10 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी, और फिर खुद साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान कमरे में मौजूद बेटा किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।
घटना (Balod Suicide Case) बालोद शहर थाना क्षेत्र के शिकारीपारा वार्ड की है। महिला की पहचान निकिता पटौदी (37 वर्ष) और उसकी बेटी वैभवी (10 वर्ष) के रूप में हुई है।निकिता के पति की 3 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगी थी।
ये खबर भी पढ़ें... दिनदहाड़े चाकू मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या,पेट्रोल पंप पर कर रही थी काम,पकड़े जाने पर युवक ने किया बड़ा खुलासा
रात में बेटे को मारने की कोशिश,फिर
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 1 बजे निकिता ने पहले अपने 13 साल के बेटे रेवेंद्र पटौदी का गला दबाने की कोशिश की। रेवेंद्र किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग गया और अपनी मौसी के कमरे में जाकर सो गया। लेकिन उसी कमरे में बेटी वैभवी सो रही थी। इसके बाद निकिता ने साड़ी से बेटी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसी साड़ी के आधे हिस्से से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सुबह जब पड़ोसी घर के पीछे की दीवार पर पुताई कर रहा था, तभी उसने वेंटिलेशन से कमरे के अंदर झांका और वहां का दिल दहला देने वाला दृश्य देखा। उसने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
ये खबर भी पढ़ें... बीजापुर में नक्सलियों ने बेरहमी से की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, लाश के पास फेंके पर्चे में ये लिखा...
मृतका के पिता पंवर सिंह सोरी ने बताया कि निकिता की शादी सांकरी गांव में हुई थी। उसके पति रविशंकर पटौदी, जो दल्लीराजहरा थाने में आरक्षक (कॉन्स्टेबल) थे, की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से निकिता की मानसिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी। वह अपने मायके शिकारीपारा में ही रह रही थी। पिता ने बताया – “वह कई बार अजीब हरकतें करती थी, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठा लेगी।”
परिजनों के मुताबिक, निकिता के दोनों बच्चे बालोद में रहकर पढ़ाई करते थे। रेवेंद्र 8वीं और वैभवी 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। वैभवी उत्साह से दीवाली की तैयारी कर रही थी, लेकिन त्योहार से पहले ही घर में मातम छा गया। दोनों का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम सांकरी (लाटाबोड़) में कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... महासमुंद-नेशनल हाईवे पर डबल मर्डर: आरोपी ने 5 साल बाद दोस्तों से लिया बदला,जानें पूरा मामला...
बालोद के एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि घटना प्रारंभिक तौर पर मानसिक असंतुलन का मामला लग रही है। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच में यही पाया गया कि निकिता ने पहले बेटी की हत्या की और बाद में खुद आत्महत्या कर ली। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच जारी है।”
घटना (Balod Suicide Case) बालोद शहर थाना क्षेत्र के शिकारीपारा वार्ड की है। महिला की पहचान निकिता पटौदी (37 वर्ष) और उसकी बेटी वैभवी (10 वर्ष) के रूप में हुई है।निकिता के पति की 3 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगी थी।
ये खबर भी पढ़ें... दिनदहाड़े चाकू मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या,पेट्रोल पंप पर कर रही थी काम,पकड़े जाने पर युवक ने किया बड़ा खुलासा
रात में बेटे को मारने की कोशिश,फिर मां ने की बेटी की हत्या
पड़ोसी ने वेंटिलेशन से देखा भयानक नजारा
ये खबर भी पढ़ें... बीजापुर में नक्सलियों ने बेरहमी से की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, लाश के पास फेंके पर्चे में ये लिखा...
पति की मौत के बाद बिगड़ गई मानसिक स्थिति
दीवाली की तैयारी कर रही थी वैभवी, अब घर में मातम
ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... महासमुंद-नेशनल हाईवे पर डबल मर्डर: आरोपी ने 5 साल बाद दोस्तों से लिया बदला,जानें पूरा मामला...
पुलिस जांच जारी – मानसिक असंतुलन की आशंका
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA