सिजेरियन डिलीवरी के दौरान प्रसूता गाने लगी भरथरी गीत, डॉक्टर भी रह गए हैरान

Harrison Masih | Aug 19, 2026, 14:08 IST
Share
ऑपरेशन थिएटर में गाना
ऑपरेशन थिएटर में गाना

बालोद में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने ऑपरेशन थिएटर का माहौल ही बदल दिया। भरथरी लोकगायिका हेमलता पटेल ने एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद मुस्कुराते हुए भरथरी गीत छेड़ दिया। डॉक्टर ऑपरेशन करते रहे और हेमलता की आवाज OT में गूंजती रही।

समझें क्या है पूरा मामला

बालोद जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता ने गाना गाकर ऑपरेशन थिएटर का माहौल ही बदल दिया।

प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरथरी गायिका हेमलता पटेल की सिजेरियन डिलीवरी की जा रही थी। ऑपरेशन से पहले उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया और डॉक्टर अपनी प्रक्रिया में जुटे हुए थे। इसी दौरान हेमलता पटेल ने ऑपरेशन थिएटर में ही भरथरी गीत गाना शुरू कर दिया।

बालोद जिले में इस लोकगायिका ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। सिजेरियन के दौरान उन्होंने डॉक्टरों के सामने भरथरी गीत गाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गणेश वंदना से शुरू किया गीत

हेमलता ने 'पहली मैं सुमिरन गणेश ल, विघ्न-बाधा के हरइया हे' पंक्तियां गाईं। इसका अर्थ है कि सर्वप्रथम वे गणेश की वंदना करती हैं, जो संकटों को हरने वाले हैं।

आमतौर पर डिलीवरी के दौरान महिलाएं दर्द और तनाव में रहती हैं, लेकिन हेमलता पटेल के इस वीडियो की लोग खासतौर पर तारीफ कर रहे हैं।

एनेस्थीसिया देने के बाद गाने लगीं भरथरी

हेमलता पटेल गुंडरदेही ब्लॉक की रहने वाली प्रसिद्ध भरथरी लोकगायिका हैं। वे पिछले दो साल से सार्वजनिक मंचों पर भी लोकगीत गा रही हैं।

सोमवार 17 अगस्त को उनकी डिलीवरी होनी थी। उन्हें ग्राम सिवनी स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने सिजेरियन डिलीवरी कराने का फैसला लिया।

ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया देने के बाद डॉक्टर प्रदीप साहू और उनकी टीम प्रक्रिया में जुट गई। इसी दौरान हेमलता ने मुस्कुराते हुए भरथरी गीत गाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में उनकी आवाज पूरे ऑपरेशन थिएटर में गूंजने लगी।

डॉक्टर बोले, ऐसे पल कम ही आते हैं

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर प्रदीप साहू के मुताबिक ऑपरेशन थिएटर में ऐसे मौके कम ही आते हैं, जब कोई मरीज डर और तनाव के माहौल को खुशनुमा बना दे।

उनके मुताबिक हेमलता ने जिस सहजता और सकारात्मक सोच के साथ गीत गाया, वह उनके लिए भी एक अलग अनुभव रहा। मेडिकल टीम अपना काम करती रही और हेमलता ऑपरेशन के दौरान भरथरी गीत गाती रहीं।

सफल रहा ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

सोमवार रात करीब 11 बजे सिजेरियन डिलीवरी के जरिए हेमलता ने बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी सफल रही। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

ऑपरेशन के दौरान गीत गाने का यह पल अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के लिए भी यादगार बन गया।

भरथरी और पंडवानी गायिका के रूप में पहचान

हेमलता पटेल क्षेत्र में भरथरी और पंडवानी गायिका के रूप में जानी जाती हैं। लोकगायन में उनकी अलग पहचान है। उनके गीतों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी अक्सर वायरल होते रहते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब उनकी प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान खींचा हो, लेकिन ऑपरेशन थिएटर वाला यह वीडियो खासतौर पर चर्चा में है।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

ऑपरेशन थिएटर में भरथरी गीत गाने का वीडियो सामने आने के बाद लोग हेमलता के आत्मविश्वास और लोककला के प्रति उनके लगाव की तारीफ कर रहे हैं।

दर्द और तनाव के बीच भी सहज रहकर अपनी कला से जुड़े रहने का उनका अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये खबरें भी पढ़ें...

आखिर क्यों बढ़े रहे हैं एमपी में साल दर साल बढ़ रहे सिजेरियन ऑपरेशन

डिलीवरी के नाम पर डर का धंधा: सिजेरियन डिलीवरी बनी 54 हजार करोड़ का व्यापार, भोपाल अव्वल

फर्जी गायनेकोलॉजिस्ट का खुलासा : 50 से ज्यादा सिजेरियन डिलीवरी करने वाला ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार

देश में नॉर्मल डिलीवरी की जगह बढ़ रहा सिजेरियन का चलन, जानें चौंकाने वाले आंकड़े

Tags:
  • बालोद
  • ऑपरेशन थिएटर
  • सिजेरियन ऑपरेशन
  • गायिका हेमलता पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज