डिलीवरी के नाम पर डर का धंधा: सिजेरियन डिलीवरी बनी 54 हजार करोड़ का व्यापार, भोपाल अव्वल
Sanjay Dhiman | Apr 27, 2026, 12:38 IST
Photograph: (the sootr)
भारत में सिजेरियन डिलीवरी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। निजी अस्पताल डर का माहौल बनाकर नॉर्मल डिलीवरी को 54 हजार करोड़ के बड़े बिजनेस में बदल रहे हैं।
मां बनना दुनिया का सबसे सुखद अहसास है। लेकिन आज के दौर में डॉक्टरों ने इसे व्यापार का जरिया बना लिया है। भोपाल हो या इंदौर, हर बड़े शहर में प्रसूता को मरीज की तरह ट्रीट किया जा रहा है। सामान्य प्रसव यानी नॉर्मल डिलीवरी को अब एक पुरानी बात मान लिया गया है।
भोपाल के निजी अस्पतालों में तो हर दूसरा बच्चा सिजेरियन से हो रहा है। सरकारी अस्पतालों का हाल भी अब कुछ बहुत ज्यादा अलग नहीं रह गया है। यहां भी हर तीसरी महिला को ऑपरेशन से डिलीवरी करवाई जा रही है। ये सारा खेल 'हाई रिस्क' का डर दिखाकर हो रहा है।
निजी अस्पतालों में जब महिला भर्ती होती है, तो उसे सिजेरियन के लिए राजी करने का एक दबाव शुरू हो जाता है। डाक्टर इसे 'सुरक्षित' और 'आरामदायल' बताते हैं, ताकि कोई भी खतरा न हो। इसका नतीजा यह होता है कि मरीज डाक्टर के कहने पर सिजेरियन ऑपरेशन करवाने के लिए राजी हो जाते हैं। जबकि वास्तविकता में स्थिति उतनी गंभीर नहीं होती।
![42d97abf-e62]()
नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि भोपाल के प्राइवेट अस्पतालों में 45% से ज्यादा डिलीवरी सिजेरियन हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों में ये आंकड़ा लगभग 34% के करीब पहुंच चुका है। यह आंकड़ा बहुत अधिक लगता है, लेकिन यह सरकारी और निजी अस्पतालों में एक आम स्थिति बन चुकी है। एक नॉर्मल केस में जहां कुछ हजार लगते हैं, वहीं सिजेरियन का बिल सीधे 80 हजार से एक लाख तक पहुंच जाता है।
इस टेबल में राष्ट्रीय औसत के अनुसार कुल प्रसव और सिजेरियन डिलीवरी के मामलों का डेटा है, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
भोपाल की एक महिला ने बताया कि उन्हें कोई दर्द नहीं था, सब कुछ ठीक था। लेकिन डॉक्टर ने कहा कि नॉर्मल में घंटों लगेंगे और सिजेरियन ज्यादा सुरक्षित रहेगा। डर के कारण परिवार ने हां कर दी और बिल आया पूरे 85 हजार रुपए। एक और 26 साल की महिला को डराया गया कि दर्द बढ़ने पर बच्चे को खतरा हो सकता है। बच्चा फंस सकता है।
परिवार को सिजेरियन की सलाह दी गई। जिसका बिल बना एक लाख। ये कहानियां हर दूसरे घर की हैं, जहां डॉक्टरों के "सेफ ऑप्शन" वाले सुझाव के पीछे मुनाफे का मोटा गणित छिपा होता है।
डॉक्टरों की मानें तो सिजेरियन से जन्मे बच्चों में आगे चलकर कई परेशानियां हो सकती हैं। इन बच्चों में मोटापा, एलर्जी और इम्युनिटी की कमी होने का खतरा ज्यादा रहता है। वहीं मां के लिए भी ये उम्र भर का दर्द बन जाता है। अगली प्रेगनेंसी में कॉम्प्लिकेशंस बढ़ जाते हैं और ब्लीडिंग का खतरा बना रहता है। लेकिन इन सब बातों को साइड में रखकर, केवल पैसे के लिए ऑपरेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया अब 54 हजार करोड़ के एक बड़े उद्योग में तब्दील हो चुकी है।
साल दर साल सिजेरियन डिलीवरी के मामलों में वृद्धि हो रही है। उदाहरण के लिए, 2020-21 में भोपाल में सरकारी अस्पतालों में 7108 और निजी अस्पतालों में 7133 सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। वहीं, 2024-25 तक यह संख्या बढ़कर 11083 सरकारी और 8090 निजी हो गई है।
इस टेबल में सरकारी और निजी अस्पतालों में सामान्य और सिजेरियन डिलीवरी के मामलों का डेटा है, जो हर साल बढ़ते जा रहे हैं।
एम्स भोपाल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय हलदर के अनुसार, महिलाएं अब प्रसव पीड़ा सहन नहीं करना चाहतीं। डॉक्टर्स भी नॉर्मल डिलीवरी का जोखिम नहीं लेना चाहते, इसलिए सिजेरियन डिलीवरी को प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा, जटिल प्रेगनेंसी, ज्यादा उम्र में शादी और बीमारी की वजह से भी सिजेरियन डिलीवरी बढ़ी है।
शहरी जीवनशैली में महिलाएं प्रसव से जुड़े डर और दर्द की आशंका से जूझती हैं। परिवार के दबाव और सही जानकारी की कमी की वजह से महिलाएं यह फैसला जल्दबाजी में लेती हैं। मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी का मानना है कि गर्भवती महिलाओं को सही जानकारी और भावनात्मक समर्थन मिलना चाहिए, ताकि उनका निर्णय समझदारी और संतुलित हो।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी से गुजरने वाली ट्रेनों में हर ढाई घंटे में हो रही एक चोरी, महिलाएं बन रही टारगेट
एमपी में नहीं थम रहा बाघों की मौत का सिलसिला, 5 दिन में 3 शावकों ने गंवाई जान
एमपी विधानसभा विशेष सत्र में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
बॉम्बे हाईकोर्ट का अनोखा फैसला, कहा-तोता जंगली जानवर है, फसल नुकसान पर सरकार को देना होगा मुआवजा
भोपाल के निजी अस्पतालों में तो हर दूसरा बच्चा सिजेरियन से हो रहा है। सरकारी अस्पतालों का हाल भी अब कुछ बहुत ज्यादा अलग नहीं रह गया है। यहां भी हर तीसरी महिला को ऑपरेशन से डिलीवरी करवाई जा रही है। ये सारा खेल 'हाई रिस्क' का डर दिखाकर हो रहा है।
मानसिक दबाव और डर का खेल
42d97abf-e62
भोपाल में 45% से ज्यादा सिजेरियन
| वर्ष | कुल प्रसव | सिजेरियन |
|---|---|---|
| 2020-21 | 20,386,280 | 4,098,969 |
| 2021-22 | 20,410,730 | 4,533,190 |
| 2022-23 | 20,963,598 | 4,993,291 |
| 2023-24 | 20,351,261 | 5,143,156 |
| 2024-25 | 19,789,406 | 5,434,735 |
केस स्टडी: जब मजबूरी को बनाया गया मुनाफा
परिवार को सिजेरियन की सलाह दी गई। जिसका बिल बना एक लाख। ये कहानियां हर दूसरे घर की हैं, जहां डॉक्टरों के "सेफ ऑप्शन" वाले सुझाव के पीछे मुनाफे का मोटा गणित छिपा होता है।
सिजेरियन के साइड इफेक्ट्स
सिजेरियन का बढ़ता ट्रेंड-
| वर्ष | सरकारी (सामान्य/सिजेरियन) | निजी (सामान्य/सिजेरियन) |
|---|---|---|
| 2020-21 | 21992 / 7108 | 15314 / 7133 |
| 2021-22 | 21995 / 7439 | 14897 / 4579 |
| 2022-23 | 24844 / 8033 | 11380 / 7139 |
| 2023-24 | 23010 / 10294 | 17191 / 6645 |
| 2024-25 | 21398 / 11083 | 10420 / 8090 |
क्यों बढ़ रहे हैं सिजेरियन डिलीवरी के मामले?
महिलाएं प्रसव पीड़ा से डरती हैं
शहरी जीवनशैली और डर
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी से गुजरने वाली ट्रेनों में हर ढाई घंटे में हो रही एक चोरी, महिलाएं बन रही टारगेट
एमपी में नहीं थम रहा बाघों की मौत का सिलसिला, 5 दिन में 3 शावकों ने गंवाई जान
एमपी विधानसभा विशेष सत्र में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
बॉम्बे हाईकोर्ट का अनोखा फैसला, कहा-तोता जंगली जानवर है, फसल नुकसान पर सरकार को देना होगा मुआवजा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari