बलौदाबाजार हिंसा के बाद बीजेपी MLA के भतीजे पर हमला, पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
Deeksha Nandini Mehra | Published:
बीजेपी MLA के भतीजे पर हमला
बीजेपी MLA ने बताया पुलिस की वर्दी पहने लोगों ने भतीजे को गाड़ी से उतारा उसके बाद बिना कुछ बोले सीधा लात- घूंसों से मारना शुरू कर दिया। मारने के बाद गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।
Baloda Bazar Violence : छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार हिंसा थमने के बाद बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू के भतीजे पर कुछ अनजान लोगों ने हमला कर दिया। इसके साथ ही उनकी गाड़ी में भी तोड़- फोड़ की। विधायक मोतीलाल साहू ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
बीजेपी विधायक का कहना है कि हमलावरों ने पुलिस की वर्दी पहनी थी। पहले गाड़ी से नीचे उतारा उसके बाद बिना कुछ बोले मारना शुरु कर दिया। स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस द्वारा ऐसा बर्ताव समझ से परे है।
दरअसल, बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू के परिवार के बच्चे अपने कुछ सहकर्मियों के साथ बलौदाबाजार गए थे। बताया जा रहा है कि वो अपनी कार से यह पूछते हुए आगे बढ़ रहा था कि विरोध थम गया या नहीं।
जब जानकारी मिली कि सब कुछ शांत हो चुका है। तो वे लोग बेफिक्र होकर आगे बढ़ने लगे। तभी उन पर रास्ते में हमला कर दिया गया।
ये खबर पढ़िए ...CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में लुढ़का तापमान, अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट
विधायक मोतीलाल साहू ने बताया कि, पुलिस की वर्दी पहने युवकों ने रोककर उसे उतारा और पिटाई करने लगे। उन्होंने कुछ नहीं बताया और हमला कर दिया।
हमलावरों ने उनके परिजनों की कार के शीशे तोड़ दिए। उनके रिश्तेदार एकलव्य साहू और उसके साथ मौजूद कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा। इस पिटाई से एकलव्य का कान फट गया।
हिंसा की घटना बलौदाबाजार में हुई। जिन लोगों ने ये किया है उन पर कार्रवाई करना छोड़ पुलिस की वर्दी पहने लोगों ने मेरे रिश्तेदार के साथ मारपीट क्यों की? यह घटना समझ से परे है।
यह देखा जाना चाहिए कि इस घटना में कौन पुलिस वाले शामिल थे? आखिर इसकी वजह क्या है? मैं इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा हूं।
ये खबर पढ़िए ...Chhattisgarh : घोटालों के खिलाफ पार्षद का अर्धनग्न प्रदर्शन , अपनी ही पार्टी के महापौर ढेबर पर लगाए ये आरोप
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को बवाल हो गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
इसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के बीच कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं। आगजनी और तोड़फोड़ के चलते बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
दर्जनों चार पहिया और दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। वहीं कलेक्टर और एसपी दफ्तर में भी आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MLA Motilal Sahu nephew attacked | बीजेपी MLA मोतीलाल साहू के भतीजे पर हमला | पुलिस पर लगा मारपीट का आरोप

हिंसा शांत होने के बाद हुआ हमला

MLA ने की कार्रवाई की मांग

बलौदाबाजार की हिंसा
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को बवाल हो गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
इसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के बीच कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं। आगजनी और तोड़फोड़ के चलते बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
दर्जनों चार पहिया और दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। वहीं कलेक्टर और एसपी दफ्तर में भी आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MLA Motilal Sahu nephew attacked | बीजेपी MLA मोतीलाल साहू के भतीजे पर हमला | पुलिस पर लगा मारपीट का आरोप
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
By Umeshwari Baghel
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
By Amresh Kushwaha
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
By Umeshwari Baghel
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
By Umeshwari Baghel
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
By Amresh Kushwaha