कांग्रेस जिलाध्यक्ष केपी सिंहदेव का विवादित बयान वायरल,बोले- सरकार आई तो एसडीएम को उठवा देंगे

Harrison Masih | Jul 19, 2025, 19:18 IST
Share
balrampur Congress District President KP Singhdev statement against SDM the sootr
balrampur Congress District President KP Singhdev statement against SDM the sootr

बलरामपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को लेकर विवादित बयान दिया, मीडिया से बात करते हुए सिंहदेव ने कहा- "आज आप उठाओगे, कल हमारी सरकार आएगी तो हम भी उठवा सकते हैं।"

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष केपी सिंहदेव का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने एसडीएम को लेकर ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जो राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गई है। बयान में केपी सिंहदेव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि हमारी सरकार आती है, तो हम भी अधिकारियों को "उठवा" सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान, कांग्रेस सरकार बनेगी तो चमड़ी काटकर भूसा भर दूंगा

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह मामला नेशनल हाईवे 343 की जर्जर स्थिति को लेकर कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान का है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष केपी सिंहदेव और कई एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल थे। मीडिया से बात करते हुए सिंहदेव ने एसडीएम पर सीधा निशाना साधा और कहा:

सुना है यहाँ के एसडीएम साहब एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को उठाने की बात कर रहे थे। एसडीएम साहब को मालूम होना चाहिए कि यह अंग्रेजी राज नहीं है, गुलामी नहीं है, यह लोकतंत्र है। आज आप उठा लोगे, तो कल हमारी भी सरकार आएगी, तब हम भी उठवा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस विधायक का विवादित बयान... 'जो मर्द थे, वो जंग में आए' और जो... वो 'संघ में', वीडियो वायरल

वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस बयान को लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रशासनिक स्वतंत्रता के लिए खतरे के रूप में देख रहे हैं। वीडियो में सिंहदेव का चेहरा साफ नज़र आ रहा है, और उन्होंने अपनी बात को सार्वजनिक रूप से दोहराया।

ये खबर भी पढ़ें... रामदास अठावले का विवादित बयान: न्यायपालिका को संसद का सम्मान करना चाहिए

  • विवादित बयान: बलरामपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष केपी सिंहदेव का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने SDM को सत्ता में आने पर “उठवा लेने” की धमकी दी।
  • प्रदर्शन का कारण: यह बयान नेशनल हाईवे 343 की खराब हालत के खिलाफ कांग्रेस और NSUI द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान दिया गया।
  • लोकतंत्र की दुहाई: बयान में नेता ने कहा, “यह अंग्रेजों का राज नहीं है, प्रजातंत्र है,” और सत्ता बदलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
  • राजनीतिक बहस: इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे राजनीतिक विवाद गहराया है।
  • प्रशासन पर सवाल: प्रदर्शन के दौरान SDM द्वारा कार्यकर्ताओं पर कथित कार्रवाई की योजना की बात कहकर कांग्रेस नेता ने प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के विवादित बयान पर भड़का किन्नर समाज, FIR की मांग

राजनैतिक हलकों में हलचल

सिंहदेव के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। विरोधी दलों ने इसे अधिकारियों को डराने-धमकाने की कोशिश बताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

प्रशासन की ओर से प्रतिक्रिया?

फिलहाल एसडीएम या ज़िला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन संभावना है कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही हो।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • Balrampur News
  • बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष केपी सिंहदेव
  • केपी सिंहदेव का बयान
  • केपी सिंहदेव ने एसडीएम को दी धमकी
  • Congress District President KP Singhdev
  • KP Singhdev viral Statement
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच