कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के विवादित बयान पर भड़का किन्नर समाज, FIR की मांग

Rohit Sahu | Jul 10, 2025, 17:35 IST
Share
mp news mla
mp news mla

अशोकनगर में कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर द्वारा संघ को लेकर दिए गए विवादित बयान में किन्नर समुदाय का अपमानजनक उल्लेख किया गया, जिस पर किन्नर समाज भड़क गया है।

मध्य प्रदेश की राजनीति एक बार फिर विवादों में घिर गई है। कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के एक बयान ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। अशोकनगर में 8 जुलाई को हुई कांग्रेस की रैली में विधायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तंज कसते हुए ऐसा बयान दे दिया, जिसमें किन्नर समुदाय को लेकर भी विवादित बातें शामिल थी। इस बयान से आहत होकर अब किन्नर समाज भी विरोध में उतर आया है।

किन्नर समाज ने विधाय साहब सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा

रैली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के समर्थन में की गई थी। इसी दौरान ग्वालियर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा जो मर्द थे वो जंग में गए और हिजड़े थे वो संघ में गए। इस बयान पर न सिर्फ राजनीतिक हंगामा मचा, बल्कि अब किन्नर समाज की भी नाराजगी सामने आई है। भोपाल में विरोध तेज हो गया है और इस मामले में बयान वापस लेने की मांग उठ रही है।

किन्नर महामंडेलेश्वर ने भी जताई नाराजगी

भोपाल में किन्नर समाज की महामंडलेश्वर साध्वी संजना ने विधायक के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, विधायक ने हमारे समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। जिस तरह उनका समाज में सम्मान है, वैसे ही हमारा भी है।
उन्होंने विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही कहा कि ऐसी अभद्र टिप्पणियों से पूरे समाज की भावना आहत हुई है।

यह भी पढ़ें...अशोकनगर में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह, दिग्विजय-जीतू पटवारी समेत कई नेता गिरफ्तार

कांग्रेस ने साधी चुप्पी

इस मामले में अब तक कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह चुप्पी पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से जोखिम भरी मानी जा रही है। किन्नर समाज का समर्थन खोना कांग्रेस को आगामी चुनावों में नुकसान पहुंचा सकता है।

BJP ने बोला हमला

विधायक के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो चुका है। वहीं BJP ने भी इस मुद्दे को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पर हमला करते हुए इसे सामाजिक अपमान और असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा बताया।

यह भी पढ़ें...देश की पहली किन्नर विधायक रहीं शबनम मौसी पर लगे लूट के आरोप, BJP नेता के घर गईं और फिर...

मध्य प्रदेश की सियासत में तूल पकड़ता मुद्दा

अब यह मुद्दा केवल राजनीतिक बहस नहीं रह गया है, बल्कि समाजिक सम्मान का सवाल बन चुका है। जानकारों का मानना है कि कांग्रेस विधायक के इस बयान ने पार्टी के लिए Damage Control की स्थिति बना दी है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

विधायक साहब सिंह गुर्जर पर FIR | किन्नर महामंडलेश्वर | किन्नरों का हंगामा

Tags:
  • कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • Ashoknagar
  • अशोकनगर
  • किन्नर महामंडलेश्वर
  • किन्नर
  • विधायक साहब सिंह गुर्जर पर FIR
  • किन्नरों का हंगामा
  • साहब सिंह गुर्जर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग