गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड ने मिलकर लूटे ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों के गहने

Marut raj | Oct 03, 2024, 22:39 IST
Share
Balrampur District Ramanujganj Jewellery Shop Theft the sootr
Balrampur District Ramanujganj Jewellery Shop Theft the sootr

बदमाशों ने करीब 15 मिनट में ही 5 किलो सोना व कैश लूट लिया और बाइक से झारखंड की ओर भाग निकले थे। गैंग में शामिल अंजलि के घर से 3.354 किलो सोना, 7.280 किलो चांदी बरामद की गई है।

Balrampur District Ramanujganj Jewellery Shop Theft : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 5 करोड़ से ज्यादा की लूट के केस का खुलासा हो गया है।

पुलिस ने इस केस के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को झारखंड की बुकिंग सोनी गैंग ने अंजाम दिया था। इन्होंने लूटे गए कुछ गहने एक ज्वेलर्स को बेचे तथा बाकी गला दिए थे।

तमन्ना भाटिया ED के चंगुल में फंसीं, IPL मैच में बेटिंग एप प्रमोशन केस

बीजेपी पार्षद सहित अन्य को बना लिया था बंधक

रामानुजगंज नगर पालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में 11 सितंबर को दोपहर पौने दो बजे हथियारबंद 3 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम के संचालक राजेश सोनी बीजेपी पार्षद , दो ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था।

बदमाशों ने करीब 15 मिनट में ही 5 किलो सोना और कैश लूट लिया और बाइक से झारखंड की ओर भाग निकले। लुटेरों ने सोनी को घायल भी कर दिया था। लुटेरों की एक बाइक और मोबाइल झारखंड के रंकाकला में वरामद हुआ था।

PM नरेंद्र मोदी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का 29 को करेंगे उद्घाटन

झारखंड के बरवाडीह में किया लूट का बंटवारा

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के पहले राजेश ज्वेलर्स की रेकी की थी। वारदात के बाद बाइक से सभी आरोपी रंकाकलान पहुंचे। इसके बाद बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंच कर इन्होंने लूट की रकम और ज्वेलरी का बंटवारा किया।

छत्तीसगढ़ :बड़े प्राइवेट स्कूल में बच्ची के उत्पीड़न की जांच SIT करेगी

पकड़े गए आरोपियों में से सोनू और मोनू दोनों भाइयों पर झारखंड में 50-50 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। इनके अलावा दोनों के मामा और सोनू की गर्लफ्रेंड अंजलि को भी गिरफ्तार किया गया है, लेकिन जेवर खरीदार पकड़ से बाहर है।

गैंग में शामिल अंजलि के घर से 3.354 किलो सोना, 7.280 किलो चांदी बरामद की गई है। आरोपियों से एक बोलेरो, दो रेसिंग बाइक, दो पिस्टल भी जब्त की है। दो बैंक अकाउंट में जमा 5.80 लाख रुपए सीज कर दिए गए हैं।

मुख्य आरोपी दिल्ली से पकड़े गए

पुलिस ने लूटकांड के मुख्य आरोपी मोनू सोनी उर्फ बुकिंग, उसके भाई और मास्टर माइंड सोनू सोनी और उसके मामा अरविंद सोनी को दिल्ली के पहाड़गंज से गिरफ्तार किया है।

भाई की मौत का मुआवजा स्वीकृत कराने रिश्वत ले रहा बाबू रंगे हाथ पकड़ा

Tags:
  • CG News
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • रामानुजगंज ज्वैलरी शॉप लूट
  • Ramanujganj Jewellery Shop Theft
  • Chhattisgarh Ramanujganj Jewellery Shop Theft
  • Chattisgarh Ramanujganj Jewellery Shop loot
  • chhattisgarh biggest loot
  • छत्तीसगढ़ सबसे बड़ी लूट
  • Biggest Robbery Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल