balrampur
दो युवकों की मौत, 48 लाख मुआवजा नहीं भरने पर कोर्ट ने जब्त की पुलिस की गाड़ियां
Harrison Masih | Updated:
पुलिस की गाड़ियां जब्त 2026
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से कानून व्यवस्था का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां अपराधियों की गाड़ियां जब्त करने वाली पुलिस को खुद अपनी गाड़ियां गंवानी पड़ गईं। दरअसल, पुलिस की गाड़ी से टकराकर दो युवकों की मौत हो गई थी।
समझें क्या है पूरा मामला
2018 में हुआ था यह हादसा
3 जुलाई 2018 की शाम कैदियों को लेकर रामानुजगंज जेल वापस जाते समय मेंढारी के जंगल में हादसा हो गया। जेल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों ग्राम विमलापुर निवासी राकेश कुमार यादव और उपेंद्र यादव की मौत हो गई।
परिजनों ने लड़ी कोर्ट की लड़ाई
सुनवाई के बाद कोर्ट ने राकेश के मामले में 10 लाख 38 हजार और उपेंद्र के मामले में 7 लाख 79 हजार रुपए क्षतिपूर्ति राशि देने का आदेश किया।
हाईकोर्ट ने बढ़ाई राशि
उच्च न्यायालय के आदेश को वैध मानते हुए 3 सितंबर 2021 को जिला एवं सत्र न्यायालय ने नया आदेश दिया। इसमें राकेश को 20 लाख 10 हजार 700 रुपए और उपेंद्र को 13 लाख 95 हजार 200 रुपए देने का आदेश हुआ।
साथ ही 11 दिसंबर 2018 से उक्त राशि पर 6 प्रतिशत ब्याज देने का भी आदेश था। ब्याज सहित यह राशि 48 लाख से अधिक हो गई।
2025 तक भी नहीं मिला मुआवजा
इसके बाद पीड़ित पक्ष के वकील आरके पटेल ने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने इस पर आदेश दिया।
कोर्ट ने जब्त किए वाहन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि वाहन जब्ती का यह जिले का पहला मामला है। पीड़ित पक्ष के वकील आरके पटेल ने भी इसकी पुष्टि की।
FAQ
- बलरामपुर में पुलिस विभाग के वाहन क्यों जब्त किए गए?
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सड़क हादसे में मृत दो युवकों के परिजनों को करीब 48 लाख रुपये मुआवजा नहीं दिया गया था। भुगतान में देरी होने पर जिला एवं सत्र न्यायालय ने पुलिस विभाग के दो वाहनों को जब्त करने का आदेश दिया। - क्या सरकारी विभाग की संपत्ति जब्त की जा सकती है?
हां। यदि कोई सरकारी विभाग अदालत के आदेश का पालन नहीं करता और निर्धारित राशि का भुगतान नहीं करता, तो न्यायालय कानूनी प्रक्रिया के तहत विभाग की संपत्ति या वाहनों की जब्ती का आदेश दे सकता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
दो युवकों की मौत, 48 लाख मुआवजा नहीं भरने पर कोर्ट ने जब्त की पुलिस की गाड़ियां
बिजली टावर लगाने के लिए जमीन मालिक की मंजूरी जरूरी नहीं, सिर्फ मिलेगा मुआवजा
जाम से किरकिरी के बाद जयपुर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, ट्रैफिक पुलिस में कई फेरबदल
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
By Arun Tiwari
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
By Ashish Bhardwaj
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
By VINAY VERMA
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
By Jageshwar Prasad
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
By Sanjay Gupta
आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल
By Mukesh Sharma
मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj