छत्तीसगढ़ में रेप पीड़िता के परिवार का सामाजिक बहिष्कार, पंचायत ने कहा- बकरा-भात भी खिलाना होगा
Harrison Masih | Mar 07, 2026, 14:53 IST
balrampur-rape-victim-family-social-boycott-panchayat-cg-news
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रेप पीड़िता के परिवार को पंचायत ने 12 साल के लिए समाज से बहिष्कृत कर दिया है। पीड़िता 7 महीने की गर्भवती है और उसने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप की FIR दर्ज कराई है।
NEWS IN SHORT
- बलरामपुर में रेप पीड़िता के परिवार को पंचायत ने 12 साल के लिए सामाजिक बहिष्कार कर दिया
- पीड़िता 7 महीने की गर्भवती है, बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप की FIR दर्ज कराई है
- पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया
- पंचायत ने पीड़िता के परिवार के साथ उसके ममेरे भाई के परिवार का भी बहिष्कार कर दिया
- पीड़ित परिवार ने इस फैसले की शिकायत वाड्रफनगर एसडीएम और एसडीओपी से की
NEWS IN DETAIL
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि पीड़िता ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में FIR दर्ज कराई थी। पीड़िता इस समय 7 महीने की गर्भवती है।
मामला सामने आने के बाद पंचायत ने गांव में बैठक कर पीड़िता के परिवार के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार का फैसला सुना दिया।
एक साल से चल रहा था प्रेम संबंध
आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पंचायत का फैसला, परिवार का सामाजिक बहिष्कार
पंचायत का आरोप है कि युवती युवक को झूठे मामले में फंसा रही है।
सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने पर रोक
समाज में वापसी के लिए अपमानजनक शर्तें
सरपंच के अनुसार परिवार को पूरे गांव के लोगों के पैर धोने होंगे, उस पानी से परिवार को नहलाया जाएगा, पूरे समाज को बकरा-भात खिलाना होगा साथ में शराब भी पिलानी होगी। इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही परिवार को समाज में वापस लेने की बात कही गई है।
आगे क्या
निष्कर्ष
ये खबरें भी पढ़ें...
सदर मानने के लिए राजी नहीं हुए तो 30 से ज्यादा मुस्लिम परिवारों का सामाजिक बहिष्कार
दमोह में सामाजिक बहिष्कार झेल रहे बुजुर्ग ने कलेक्टर से कहा-साहब समाज में मेरी वापसी करा दो, बेटों की शादी नहीं हो पा रही
मनचाहा चंदा नहीं देने पर कई परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, पीड़ितों ने पुलिस से की शिकायत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari