बोधघाट पर फिर भड़का बस्तर, 56 गांवों ने बांधा विरोध का मोर्चा

Arun Tiwari | Jun 22, 2026, 14:39 IST
Share
बोधघाट परियोजना का विरोध 2026
बोधघाट परियोजना का विरोध 2026

बस्तर की बोधघाट जलविद्युत परियोजना को लेकर विरोध एक बार फिर तेज हो गया है। दंतेवाड़ा में आयोजित महापंचायत में 18 पंचायतों के 56 गांवों के हजारों आदिवासियों ने परियोजना के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन की चेतावनी दी।

बस्तर की बहुप्रतीक्षित लेकिन लंबे समय से विवादों में घिरी बोधघाट जलविद्युत परियोजना को लेकर एक बार फिर विरोध तेज हो गया है। दंतेवाड़ा जिले के हितालकुदुम गांव में आयोजित विशाल महापंचायत में 18 पंचायतों के 56 गांवों के हजारों आदिवासी एक मंच पर जुटे और परियोजना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि यदि बोधघाट बांध का निर्माण किया गया तो उनके गांव, जंगल, पहाड़, देवी-देवताओं के स्थल और सांस्कृतिक पहचान जलमग्न हो जाएगी, जिसे वे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

विकास के नाम छीन रही जमीन:

महापंचायत में शामिल ग्रामीणों का कहना था कि सरकार विकास के नाम पर उनकी जमीन और संसाधनों का अधिग्रहण करना चाहती है, जबकि इस परियोजना से सबसे बड़ा नुकसान स्थानीय आदिवासी समाज को होगा। ग्रामीणों ने कहा कि उनके लिए जंगल, पहाड़ और गुफाएं केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं बल्कि आस्था और संस्कृति के केंद्र हैं। इन स्थलों पर उनके देवी-देवताओं का निवास माना जाता है। ऐसे में बांध बनने से इनका डूब क्षेत्र में आना उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान पर सीधा प्रहार होगा।

उजड़ जाएगा बस्तर:

सभा के दौरान कई वक्ताओं ने कहा कि बोधघाट परियोजना के कारण हजारों परिवारों के विस्थापन का खतरा पैदा हो जाएगा। ग्रामीणों का दावा है कि परियोजना के निर्माण से बस्तर का बड़ा हिस्सा प्रभावित होगा और लोगों को अपनी पुश्तैनी जमीन छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन से उनका जीवन जुड़ा हुआ है, इसलिए इसके नुकसान की भरपाई किसी मुआवजे से नहीं की जा सकती।

भड़की आंदोलन की आग:

महापंचायत में ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि उनकी सहमति के बिना परियोजना को आगे बढ़ाया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। कुछ वक्ताओं ने यहां तक कहा कि सरकार पहले उनकी बात सुने, अन्यथा विरोध और अधिक उग्र रूप ले सकता है। सभा में मौजूद लोगों ने एक स्वर में परियोजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

राजनीतिक रूप से भी यह आयोजन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बोधघाट परियोजना के विरोध में आयोजित इस महापंचायत में कई विपक्षी नेताओं ने हिस्सा लिया और आदिवासियों के आंदोलन को समर्थन दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी, चित्रकोट के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन, देवती कर्मा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। नेताओं ने मंच से कहा कि आदिवासियों की सहमति के बिना किसी भी परियोजना को लागू करना उचित नहीं है और प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा की जानी चाहिए।

मामले ने लिया राजनीतिक रूप:

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि कांग्रेस भी इस मुद्दे पर आदिवासियों के साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित गांवों की आवाज रायपुर से लेकर दिल्ली तक पहुंचाई जाएगी। मंडावी ने सवाल उठाया कि जिस परियोजना का स्थानीय लोग पिछले 47 वर्षों से विरोध कर रहे हैं, उसे सरकार आखिर किस आधार पर आगे बढ़ाना चाहती है।

बोध घाट परियोजना की परिकल्पना वर्ष 1979 में की गई थी। तब से यह योजना समय-समय पर चर्चा और विरोध का विषय बनती रही है। हाल ही में परियोजना से जुड़े सर्वे कार्यों की खबर सामने आने के बाद प्रभावित गांवों में चिंता बढ़ गई है। परियोजना विरोधी संघर्ष समिति का दावा है कि इससे दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर और नारायणपुर जिलों की 18 पंचायतों के 56 गांव प्रभावित होंगे।

वहीं सरकार का पक्ष है कि बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई, बिजली उत्पादन और विकास को नई गति मिलेगी। हालांकि प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि विकास की कीमत उनकी संस्कृति, पहचान और अस्तित्व नहीं हो सकती। इसी मुद्दे को लेकर बस्तर में एक बार फिर बोधघाट परियोजना को लेकर संघर्ष की नई जमीन तैयार होती दिखाई दे रही है।

FAQ

  1. बोधघाट परियोजना क्या है?
    बोधघाट परियोजना छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में प्रस्तावित एक बहुउद्देशीय जलविद्युत और सिंचाई परियोजना है, जिसका उद्देश्य बिजली उत्पादन और कृषि सिंचाई को बढ़ावा देना बताया जाता है।
  2. बोधघाट परियोजना पर विवाद क्यों है?
    बोधघाट परियोजना पर विवाद इसलिए है क्योंकि स्थानीय आदिवासी समुदाय का कहना है कि इससे उनके गांव, जंगल, धार्मिक स्थल और सांस्कृतिक पहचान जलमग्न हो जाएगी, जिससे बड़े पैमाने पर विस्थापन और जीवन-यापन पर असर पड़ेगा।


ये खबरें भी पढ़ें...

46 साल बाद फिर जागी उम्मीद की किरण, बोध घाट परियोजना से 269 गांवों को मिलेगा पानी, बनेगी बिजली

46 साल बाद फिर जागी उम्मीद की किरण, बोध घाट परियोजना से 269 गांवों को मिलेगा पानी, बनेगी बिजली

बोधघाट बांध परियोजना : बस्तर में सर्वे शुरू, 56 गांवों पर विस्थापन का खतरा बढ़ा

श्री सीमेंट प्रोजेक्ट पर जनविरोध तेज: 39 गांवों ने जताई आपत्ति, युवा कांग्रेस ने दी चेतावनी

Tags:
  • विधायक विक्रम मंडावी
  • बस्तर
  • बोधघाट बांध परियोजना
  • बोधघाट परियोजना
  • दंतेवाड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच