Bastar Dussehra : आज चोरी होगा 8 चक्कों वाला रथ, जानिए अनोखी रस्में...

Kanak Durga Jha | Oct 13, 2024, 10:11 IST
Share
Bastar Dussehra chariot 8 wheels stolen today
Bastar Dussehra chariot 8 wheels stolen today

Bastar Dussehra : बस्तर दशहरा में आज (13 अक्टूबर) किलेपाल के ग्रामीण रथ खीचेंगे। रथ की परिक्रमा के बाद उसकी चोरी कर ली जाएगी। इसे बस्तर दशहरा की रैनी रस्म कहते हैं।

Bastar Dussehra : बस्तर दशहरा में आज (13 अक्टूबर) 8 चक्कों वाले विजय रथ की चोरी होगी। किलेपाल के ग्रामीण रथ खीचेंगे। रथ की परिक्रमा के बाद उसकी चोरी कर ली जाएगी। इसे बस्तर दशहरा की रैनी रस्म कहते हैं। परंपरा के अनुसार, ग्रामीण इसे निभाते आ रहे हैं। इससे पहले शनिवार को महत्वपूर्ण रस्मों में से एक मावली परघाव शनिवार देर रात पूरी की गई। माता दंतेश्वरी का छत्र और माता मावली की डोली का राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव समेत हजारों भक्तों ने स्वागत किया। माता के स्वागत के लिए सड़कों पर फूल बिछाए गए और आतिशबाजी की गई।

माता की नहीं होती विदाई

मावली परघाव रस्म बस्तर दशहरा की एक अनोखी परंपरा है। इस परंपरा में शामिल होने बस्तर में अब तक जितने भी राजा थे सभी इस रस्म को निभाते थे। कांटाबंद (राजा के सिर में फूलों का ताज) पहनकर ही माता की आराधना करने आते थे। वे भी इसी परंपरा को निभा रहे हैं। यह कांटाबंद का फूल बस्तर के जंगल में मिलता है।

कांटाबंद को पहनकर देवी मां दंतेश्वरी और मां मावली के छत्र और डोली को प्रणाम किया।इसके बाद देवी मां को कंधे पर उठाकर राज महल लेकर आए। इसके बाद माता बस्तर दशहरा में शामिल होंगी। इस रस्म में जब तक माता की विदाई नहीं होती, तब तक वे राज महल प्रांगण में ही रहेंगी। उन्होंने कहा कि, माता हमारी इष्ट देवी हैं। बस्तर दशहरा में शामिल होने सदियों से आ रहीं हैं।

दर्शन करने उमड़ी भीड़

मावली परघाव की रस्म देखने और माता के दर्शन करने सड़कों पर जबरदस्त भीड़ थी। सड़क किनारे स्थित घरों में छत के ऊपर भी भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। माता की डोली और छत्र पर फूल बरसाए गए। जगदलपुर में राज परिवार के सदस्य, आईजी, कलेक्टर , एसपी सहित दंतेवाड़ा कलेक्टर भी डोली और छत्र के साथ पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में रावण का पुतला जलाने पर हो गई एफआईआर दर्ज, जानें वजह

बेहद खास है बस्तर दशहरा के रस्म

दरअसल, बस्तर दशहरा की ये खास परंपरा सालों से चली आ रही है। बस्तर के राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव हर साला की तरह इस साल भी नवरात्र के पंचमी के दिन दंतेवाड़ा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को मंगल पत्रक भेंट करके बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

FAQ

  1. बस्तर दशहरा क्या है और यह क्यों मनाया जाता है?
    बस्तर दशहरा एक अनोखा और प्राचीन त्यौहार है जो छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में मनाया जाता है। यह त्यौहार मां दंतेश्वरी देवी को समर्पित है। इसमें स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है।
  2. विजय रथ की चोरी की रस्म का क्या महत्व है?
    विजय रथ की चोरी बस्तर दशहरा की "रैनी रस्म" का हिस्सा है। इस रस्म के दौरान, किलेपाल के ग्रामीण विजय रथ को खींचते हैं और फिर प्रतीकात्मक रूप से इसकी चोरी की जाती है। यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है।
  3. मावली परघाव रस्म क्या है?
    मावली परघाव बस्तर दशहरा की एक महत्वपूर्ण और अद्वितीय रस्म है, जिसमें माता मावली और माता दंतेश्वरी का स्वागत किया जाता है। इसमें बस्तर के राज परिवार के सदस्य माता के छत्र और डोली का स्वागत करते हैं और फूलों की बारिश करते हैं।
  4. कांटाबंद रस्म का क्या अर्थ है?
    कांटाबंद रस्म में फूलों का ताज पहनकर देवी मां की आराधना की जाती है। यह ताज विशेष रूप से बस्तर के जंगलों में पाया जाता है और इसे पहनकर माता की डोली का स्वागत किया जाता है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • Bastar Dussehra
  • बस्तर दशहरा
  • Bastar Dussehra 75 days celebration
  • छत्तीसगढ़ का बस्तर दशहरा
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग