सावधान! बाजार में फिर सक्रिय हैं नकली नोट खपाने वाले
Krishna Kumar Sikander | Apr 21, 2025, 18:50 IST
Be careful! Those who circulate fake notes are active in the market again the sootr
छत्तीसगढ़ के बाजारों में नकली नोट खपाने वाले फिर सक्रिय हो गए हैं। वे छोटे दुकानदारों के पास सामान खरीदने के बाद भुगतान के लिए नकली नोट थमा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के बाजारों में नकली नोट खपाने वाले फिर सक्रिय हो गए हैं। वे छोटे दुकानदारों के पास सामान खरीदने के बाद भुगतान के लिए नकली नोट थमा रहे हैं। आमतौर नकली नोटों से अनजान कुछ दुकानदार नोट लेते हैं। इसका पता या तो दूसरे को देने पर चलता है या बैंक में जाने के बाद राज खुलता है। नकली नोट खपाने वाले ऐसे ही गिरोह एक सदस्य का पर्दाफाश दुर्ग के एक दुकानदार ने किया।
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने पहुंचा शातिर चरोदा स्थित एक बेकरी में पहुंचा और पांच सौ रुपये का नोट देकर आइसक्रीम मांगी। दुकानदार ने नोट छूकर देखा तो नकली होने का अहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस से उस व्यक्ति को हिरासत में लिया।
तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से पांच सौ रुपये के 18 और दो सौ रुपये के 11 नकली नोट मिले। पूछताछ में उसकी पहचान नरेंद्र सिंह मूल रूप से वीरेंद्र नगर आर्ट्स कॉलेज के पीछे सरायपाली जिला महासमुन्द के रूप में हुई। आरोपी नरेंद्र सिंह रायपुरा रामनगर अभिषेक देवांगन का मकान प्रगति विद्यालय के पीछे थाना डीडी नगर रायपुर में रह रहा था।
ये खबर भी पढ़ें... जंगल की रौनक में ग्रामीणों की कमाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) सुखनंदन राठौर ने बताया कि चरोदा ज्योति विद्यालय के पास विवेक कुलश्रेष्ठ की जलाराम बेकरी के नाम से दुकान है। दुकान में एक व्यक्ति आईसक्रीम लेने पहुंचा और 500 रुपये का नोट दिया। नोट देखने से उसकी प्रिंट से नकली लग रहा था।
इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी शुरू की तो उसके पास से पांच सौ के 18 और दो सौ के 11 नोट मिले। इन नोटों को पुलिस ने जब्त कर लिया। नोट के असली या नकली होने की पुष्टि के लिए स्थानीय बैंक से संपर्क किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... NSUI ने घेरा गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी, कुलपति का पुतला फूंका
नरेन्द्र सिंह पहले भी इसी दुकान में नकली नोट खपा चुका है। दुकान संचालक विवेक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि चार से पांच दिन पहले भी वह दुकान में पहुंचा था। दुकान में वह रात को करीब 09.45 बजे आया और कुछ सामान लेने के बाद 200-200 रुपए चार नोट देकर चला गया।
बाद में पता चला कि वह नकली नोट हैं। चारों नोटों का सीरियल नंबर 9 ईडब्ल्यू 063476 था, जिसमें से दो नोट को उनके पिताजी ने फाड़ दिया और दो नोट रखे रहे। 19 अप्रैल की रात करीबन 10.45 बजे दुकान बंद करने के समय वह फिर से आया। 500 का जाली नोट जिसका सीरियल नंबर 8 सीवी 405332 देकर 50 रुपये की कुल्फी पैक कराई।
ये खबर भी पढ़ें... राजकीय पशु वन भैंसा का करंट लगाकर शिकार
दुकान संचालक की नजर उसकी बाइक पर पड़ी, जिस पर वही हेलमेट लटका था, जो चार दिन पहले दुकान आते समय पहना था। इससे उसने पहचाना और अपने पिता से भी पहचान कराने के बाद पुलिस को सूचना दी एक सीरियल नंबर के एक से अधिक नोट पुलिस ने शातिर की तलाशी शुरू की तो उसके जेब से 500 रुपये सीरियल नंबर 4 एमए 088412 वाला एक नकली नोट, बाइक पर लगे लेदर बैग में सीरियल नंबर 2 एचपी 509055 वाले 4 नकली नोट मिले।
इसके अलावा सीरियल नंबर 2 एचआर 347889 वाले 3 नकली नोट, सीरियल नंबर 8 क्यूवी 812700 वाले 03 नकली नोट, सीरियल नंबर 8 सीवी 405332 वाले 8 नकली नोट इस प्रकार 500 रुपए के कुल 18 नकली नोट तथा 200 रुपए सीरियल नंबर 9 ईडब्ल्यू 063476 वाले 5 नकली नोट, सीरियल नंबर 6 सीजी 001655 वाले 6 नकली नोट कुल 11 नकली नोट बरामद किया।
आरोपी को मोटरसाइकिल और नकली नोट के संबंध में धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया। एक ही सीरियल नंबर के एक से अधिक नोट होने के बाद पुलिस ने नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4), 179, 180 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव तक पहली बार पहुंची बस
Tags : be careful | Printed fake notes | market | Durg | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर
एक बेकरी में पहुंचा था शातिर
तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से पांच सौ रुपये के 18 और दो सौ रुपये के 11 नकली नोट मिले। पूछताछ में उसकी पहचान नरेंद्र सिंह मूल रूप से वीरेंद्र नगर आर्ट्स कॉलेज के पीछे सरायपाली जिला महासमुन्द के रूप में हुई। आरोपी नरेंद्र सिंह रायपुरा रामनगर अभिषेक देवांगन का मकान प्रगति विद्यालय के पीछे थाना डीडी नगर रायपुर में रह रहा था।
ये खबर भी पढ़ें... जंगल की रौनक में ग्रामीणों की कमाई
दुकानदार ने पुलिस को दी सूचना
इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी शुरू की तो उसके पास से पांच सौ के 18 और दो सौ के 11 नोट मिले। इन नोटों को पुलिस ने जब्त कर लिया। नोट के असली या नकली होने की पुष्टि के लिए स्थानीय बैंक से संपर्क किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... NSUI ने घेरा गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी, कुलपति का पुतला फूंका
इसी दुकान में पहले भी खपा चुका था नकली नोट
बाद में पता चला कि वह नकली नोट हैं। चारों नोटों का सीरियल नंबर 9 ईडब्ल्यू 063476 था, जिसमें से दो नोट को उनके पिताजी ने फाड़ दिया और दो नोट रखे रहे। 19 अप्रैल की रात करीबन 10.45 बजे दुकान बंद करने के समय वह फिर से आया। 500 का जाली नोट जिसका सीरियल नंबर 8 सीवी 405332 देकर 50 रुपये की कुल्फी पैक कराई।
ये खबर भी पढ़ें... राजकीय पशु वन भैंसा का करंट लगाकर शिकार
मोटरसाइकिल और हेलमेट से पहचाना
इसके अलावा सीरियल नंबर 2 एचआर 347889 वाले 3 नकली नोट, सीरियल नंबर 8 क्यूवी 812700 वाले 03 नकली नोट, सीरियल नंबर 8 सीवी 405332 वाले 8 नकली नोट इस प्रकार 500 रुपए के कुल 18 नकली नोट तथा 200 रुपए सीरियल नंबर 9 ईडब्ल्यू 063476 वाले 5 नकली नोट, सीरियल नंबर 6 सीजी 001655 वाले 6 नकली नोट कुल 11 नकली नोट बरामद किया।
आरोपी को मोटरसाइकिल और नकली नोट के संबंध में धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया। एक ही सीरियल नंबर के एक से अधिक नोट होने के बाद पुलिस ने नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4), 179, 180 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव तक पहली बार पहुंची बस
Tags : be careful | Printed fake notes | market | Durg | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman