छत्तीसगढ़ में फिर से मिला गौ-मांस... 60 साल का बुजुर्ग कर था तस्करी
Kanak Durga Jha | Feb 03, 2025, 09:11 IST
beef found again in Chhattisgarh 60 year old man involved in smuggling
Beef Supply In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में गौ-मांस की तस्करी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस बार गौ-मांस से भरी हुई बोरी रायपुर में पकड़ी गई है।
Beef Supply In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में गौ-मांस की तस्करी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस बार गौ-मांस से भरी हुई बोरी रायपुर में पकड़ी गई है। एक 60 साल का बुजुर्ग बोरी में गौमांस भरकर ले जा रहा था। जब गांववालों को इसकी भनक लगी तो लोगों ने फौरन इसकी सूचना हिंदू संगठन को दी।
ये खबर भी पढ़िए... CG Breaking :बीजेपी आज जारी करेगी निकाय चनाव के लिए घोषणा पत्र
यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। गौमांस मिलने के बाद हिंदू संगठन ने जमकर इसका विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के बाद थाने में आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ कृषक पशु एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। मंदिर हसौद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे कोमल मेहर नाम का बुजुर्ग अपनी साइकिल में गौ मांस लेकर जा रहा था। बोरी में करीब 25 किलो मांस था।
ये खबर भी पढ़िए... CG Breaking : महाकुंभ जा रहे 6 लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत
गांव वालों को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद मौके में गौ-सेवकों ने पहुंचकर व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही कोमल को थाने लाया गया। स्थानीय गौ-सेवक सोनू यादव और अनिल धीवर के साथ अन्य हिंदू संगठन के सदस्य भी थाने पहुंच गए। गौ-सेवकों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी कोमल मेहर के खिलाफ कृषक पशु एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।
ये खबर भी पढ़िए... SBI बैंक के मैनेजर ने आधा करोड़ किया पार, गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़िए... CG Breaking :बीजेपी आज जारी करेगी निकाय चनाव के लिए घोषणा पत्र
बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
ये खबर भी पढ़िए... CG Breaking : महाकुंभ जा रहे 6 लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत
गौ-सेवकों ने जमकर किया विरोध
ये खबर भी पढ़िए... SBI बैंक के मैनेजर ने आधा करोड़ किया पार, गिरफ्तार
FAQ
- रायपुर में गौ-मांस से भरी बोरी के साथ कौन पकड़ा गया और कहाँ?
रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग कोमल मेहर पकड़ा गया, जो अपनी साइकिल में बोरी में भरकर करीब 25 किलो गौ-मांस ले जा रहा था। - गौ-मांस मिलने पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की क्या प्रतिक्रिया रही?
गांववालों को जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। - पुलिस ने आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने आरोपी कोमल मेहर को हिरासत में लिया और कृषक पशु संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव
By Ramanand Tiwari
छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन
By Umeshwari Baghel
महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक
By Amresh Kushwaha
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात
By Sandeep Kumar
अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट
By Amresh Kushwaha
रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा
By Umeshwari Baghel
MPPSC को हाई कोर्ट ने दिखाया आईना, नौकरी देने वाली सरकार है, आयोग नहीं, फिर कैसे दायर की अपील?
By Neel Tiwari