मधुमक्खियों का जानलेवा हमला , 26 लोग घायल, इनमें 6 की हालत सीरियस

Marut raj | May 15, 2024, 18:23 IST
Share
Bees attacked द सूत्र
Bees attacked द सूत्र

मधुमक्खियों के डंक से 26 लोग घायल हो गए। इन्हें अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। पूजा के दौरान आग जलाने से उठे धुएं की वजह से मधुमक्खियां छत्ते से बाहर निकल आई थीं।

रायपुर. मधुमक्खियों के जानलेवा हमले का मामला सामने आया ( Bees attacked ) है। पूजा के दौरान जलाई गई आग से उठे धुएं की वजह से मधुमक्खियां भड़क गईं और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से 26 लोग घायल हो गए। इनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए जगदलपुर के महारानी अस्पताल में दाखिल किया गया है।

पूजा के धुएं से भड़कीं मधुमक्खियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नगरनार थाना क्षेत्र में आने वाले बिलोरा में पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पूजा स्थल के पास ही मधुमक्खियों कई के छत्ते थे। पूजा के दौरान आग जलाने से उठे धुएं की वजह से छत्ते से मधुमक्खियां बाहर निकल आईं और ग्रामीण पर टूट पड़ीं। कई लोगों को मामूली तौर पर भी डंक मारे जाने के बाद उनका प्राथमिक उपचार गांव में ही किया गया। जिन ग्रामीणों को बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने डंक मारा था, उन्हें महारानी अस्पताल में दाखिल किया गया है। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। मधुमक्खियों का जनलेवा हमला

Tags:
  • रायपुर
  • Bees attacked
  • मधुमक्खियों का जनलेवा हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच