Bemetara Blast मामले में फैक्ट्री डायरेक्टर अवधेश जैन पर FIR, लापता लोगों का नहीं लगा कोई सुराग

Deeksha Nandini Mehra | May 31, 2024, 13:08 IST
Share
bemetara factory blst
Bemetara Blast Update

SI मयंक मिश्रा ने पुलिस थाने में फैक्ट्री डायरेक्टर अवधेश जैन के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। बेमेतरा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में 1 व्यक्ति की मौत, 6 लोगों के घायल और 8 के लापता होने की पुष्टि प्रशासन ने की।

Bemetara Blast Update : छत्तीसगढ़ में बीत 25 मई को हुए बेमेतरा बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट मामले ( Bemetara factory blast ) में फैक्ट्री डायरेक्टर अवधेश जैन पर FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं इस ब्लास्ट में लापता हुए उन आठ लोगों में से पुलिस को अब तक किसी का कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना के बाद 1 व्यक्ति की मौत, 6 लोगों के घायल और 8 के लापता होने की पुष्टि प्रशासन ने की थी लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि लापता हुए लोगों की संख्या आठ से ज्यादा है।

फैक्ट्री के डॉयरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज


बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में कंपनी के पदाधिकारी अवधेश जैन और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के रख रखाव में लापरवाही और सुरक्षा मानकों में कमी को लेकर अपराध दर्ज किया है। शासन की तरफ से SI मयंक मिश्रा की शिकायत पर बेरला थाना के कंडरका चौकी में FIR दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री डायरेक्टर अवधेश जैन के खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 286, 304 A, 337, विस्फोटक अधिनियम 1984 9B और विस्फोटक अधिनियम 1984 9C के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

ये खबर पढ़िए ... कांग्रेस- BJP पार्षद ने की शराब दुकानदार की पिटाई, हंगामे के बीच स्टाफ ने लूटे 36 लाख

2 पीड़ितों के परिजनों ने ठुकराया 30 लाख मुआवजा


जानकारी के मुताबिक पीड़ितों के परिजनों को कंपनी ने मुवावजे के तौर पर 30- 30 लाख रुपए का चेक दिया था। 8 लापता और 1 मृतक में से 7 मजदूरों के परिजन फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से 30 लाख रुपए का चेक लेकर मान गए लेकिन 2 लोगों के परिजनों ने मुआवजा लेने से इनकार कर दिया है। ये ग्रामीण अब भी फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रशासन ने की इन मजदूरों की पुष्टि

  • लोकनाथ यादव, उम्र 19 साल, ग्राम- गबदा
  • पुष्पराज देवदास, उम्र 22 साल, ग्राम - पिरदा
  • राम किशन ध्रुव, उम्र 19 साल, ग्राम - पिरदा
  • नीरज ध्रुव, उम्र 25 साल, ग्राम - भिमौरी
  • शंकर यादव, उम्र 20 साल, ग्राम - उफरा
  • विजय देवदास, उम्र 25 साल, ग्राम - पिरदा
  • नरहर यदु, उम्र 37 साल, ग्राम - बोरसी
  • डगेन्द्र साहू, उम्र 35 साल, ग्राम - बोरसी
  • मौत - सेवक राम साहू, उम्र 55 साल, ग्राम-पिरदा

ये खबर पढ़िए ... CG Fraud : पैसे डबल के चक्कर में अकाउंट साफ, डॉक्टर और रिटायर्ड BSP अधिकारी से 1.84 करोड़ की ठगी

DNA रिपोर्ट का इंतजार


फैक्ट्री बैस्ट मामले में लापता लोगों को ढूंढने के लिए हर कोशिश नाकाम रही है। हादसे के बाद लापता मदजूरों को मलबे में खोजने की कोशिश की गई, इसके तहत जांच टीम ने मलबे से मिले मानव अंग पॉलिथीन में इकट्ठा कर बेमेतरा प्रशासन ने डीएनए के लिए भेजा है। फिलहाल परिजन और पुलिस को DNA रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे कि वे अंतिम संस्कार कर सकें।

कलेक्टर ने दिया फैक्ट्री बंद करने का आदेश


हादसे के बाद बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने न्यायायिक दण्डाधिकारी जांच का आदेश शनिवार को ही जारी किया। कलेक्टर ने 29 मई को एक आदेश जारी करते हुए आगामी आदेश तक फैक्ट्री को बंद करने का आदेश दिया है। वहीं फैक्टरी में रखे विस्फोटक पदार्थों की समुचित सुरक्षा का दायित्व कारखाना प्रबंधन की होगी। इस मामले में दण्डाधिकारी जांच के लिए 45 दिनों का समय तय रखा गया है और जांच के बाद घटना के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Awadhesh Jain | FIR registered against Awadhesh Jain

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bemetara Blast
  • Awadhesh Jain
  • FIR registered against Awadhesh Jain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा