बेमेतरा धमाके की न्यायिक जांच शुरु, किसी पर भी दर्ज नहीं एफआईआर, डेढ़ महीने बाद ही नपेंगे जिम्मेदार

Pratibha ranaa | May 29, 2024, 13:13 IST
Share
बेमेतरा धमाके की न्यायिक जांच
बेमेतरा धमाके की न्यायिक जांच

बेमेतरा की स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड फैक्टरी में हुए धमाके के बाद से 8 मजदूर लापता हैं। हादसे में मानव अंगों के कई टुकड़े पाए गए हैं। जिनकी डीएनए जांच कराई जा रही है। वहीं लापता मजदूरों के परिजन का प्रदर्शन अब भी जारी है।

अरुण तिवारी@ रायपुर.

बेमेतरा की बारुद फैक्टरी में धमाके के चार दिन बाद भी किसी पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन चार दिन बाद इसकी न्यायिक जांच की प्रक्रिया शुरु हो गई है। एसडीएम पिंकी मनहर ने मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। 45 दिन में उन्हें जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपनी है। बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने हादसे के दूसरे दिन जांच रिपोर्ट आने के बाद ब्लास्ट के दोषियों पर एफआईआर दर्ज होने की बात कही थी। लेकिन अब एफआईआर डेढ़ महीने बाद होगी जब जांच रिपोर्ट आएगी। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। यानी जो सवाल सामने है वो यही है कि आखिर पीड़ितों को इंसाफ कब मिलेगा। 25 मई को बेमेतरा में ब्लास्ट हुआ था जिसमें करीब नौ लोगों की मौत मानी जा रही है।

न्यायिक जांच के मुख्य बिंदु

  • इतने बड़े धमाके के मुख्य कारण क्या हैं।
  • प्रबंधन के सुरक्षा उपायों का परीक्षण
  • विस्फोट स्टोर करने के लाइसेंस की जांच
  • कौन है इस धमाके के जिम्मेदार
  • जांच अधिकारी अपनी तरफ से जो आवश्यक हो वो बिंदु शामिल कर सकते हैं।
  • जांच अधिकारी की अनुशंसा और निष्कर्ष

आठ मजदूर लापता

बेमेतरा की स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड फैक्टरी में हुए धमाके के बाद से 8 मजदूर लापता हैं। हादसे में मानव अंगों के कई टुकड़े पाए गए हैं। जिनकी डीएनए जांच कराई जा रही है। इधर, लापता मजदूरों के परिजन का प्रदर्शन अब भी जारी है। बोरसी, पिरदा, भिभौरी, गबदला और उफरा गांव के आसपास के इलाके में अब भी मातम का माहौल है। उनकी जुबान पर एक ही सवाल है कि उनको इंसाफ कब मिलेगा। घटनास्थल से मिले ग्रामीणों के अवशेषों की शिनाख्त करने के लिए परिजनों के डीएनए सैंपल लिए गए हैं जिससे ग्रामीणों का गुस्सा कम हो सके। सूत्रों की मानें तो फैक्टरी प्रबंधन लोगों से गोपनीय तरीके से सेटेलमेंट की कोशिश भी कर रहा है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा