भिलाई योगा गार्डन से हनुमान जी की मूर्ति हटाने पर भड़का बजरंग दल, निगम घेराव में पुलिस से भारी झड़प!

Umeshwari Baghel | Apr 10, 2026, 16:18 IST
Share
bhilai-hanuman-statue-removal-protest-corporation-dispute
bhilai-hanuman-statue-removal-protest-corporation-dispute

भिलाई के नेहरू नगर स्थित योगा गार्डन में हनुमान जी की मूर्ति को हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।

NEWS IN SHORT

  • हनुमान जी की मूर्ति हटाने को लेकर भिलाई में जमकर विवाद हुआ
  • बजरंग दल ने नगर निगम का घेराव किया, पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई हैं
  • हनुमान मूर्ति को हटाने के खिलाफ एफआईआर की मांग की हैं
  • योगा गार्डन में हनुमान जी की मूर्ति को हटाने को लेकर विवाद बहुत बढ़ गया
  • नगर निगम परिसर में पुलिस बल तैनात हैं, स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई हैं

NEWS IN DETAIL

Durg। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित नेहरू नगर में योगा गार्डन में लगी (हनुमान मूर्ति विवाद)हनुमान जी की मूर्ति को हटाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भिलाई नगर निगम का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी भी हुई।

308
308

एफआईआर की मांग

प्रदर्शनकारियों ने निगम आयुक्त, जोन आयुक्त और महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की हैं। उनका कहना था कि हनुमान जी की मूर्ति को बिना किसी कारण हटाया गया है, और यह कार्रवाई गलत है। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम परिसर पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया था, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

मूर्ति की स्थापना और हटाने की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि हनुमान जन्मोत्सव से एक दिन पहले रातों-रात योगा गार्डन में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई थी। इसके बाद अगले ही दिन नगर निगम की टीम ने इसे अवैध कब्जा मानते हुए मूर्ति को हटाने की कार्रवाई की, जिससे यह विवाद खड़ा हो गया।

bhilai-hanuman-statue-removal-protest-corporation-dispute
bhilai-hanuman-statue-removal-protest-corporation-dispute

वर्तमान स्थिति और प्रशासन की अपील

फिलहाल, क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह खबरें भी पढ़े....

खरगोन के प्राचीन मंदिर में विराजित हनुमान जी की मूर्ति ने झपकाईं पलकें, कैमरे में कैद हुआ चमत्कार; पूजा-पाठ को उमड़े श्रद्धालु

विधानसभा चुनाव की राजनीति सद्बुद्धि यज्ञ तक पहुंची, कांग्रेस ने CM के सिमरिया हनुमान मूर्ति के बयान पर विरोध में किया यज्ञ

भिलाई स्टील प्लांट में टरबाइन फटा और लगी भीषण आग, कई कर्मचारी झुलसे

भिलाई में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, CSP समेत 5 घायल, लव एंगल भी आया सामने

Tags:
  • भिलाई
  • बजरंग दल
  • नगर निगम
  • भिलाई नगर निगम
  • हनुमान मूर्ति
  • हनुमान मूर्ति विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा