नकटी बुलडोजर पॉलिटिक्स : भूपेश का बड़ा हमला, बोले- BJP गुटबाजी ने उजाड़े 85 परिवार

VINAY VERMA | Jun 30, 2026, 13:22 IST
Share
भूपेश-हमला-बीजेपी-ओवर-नकटी-एक्शन
भूपेश-हमला-बीजेपी-ओवर-नकटी-एक्शन

नवा रायपुर के नकटी गांव में 77 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है।

बुलडोजर से ज्यादा गरम हुई सियासत

नवा रायपुर के नकटी गांव में 77 मकानों पर चली बुलडोजर कार्रवाई अब राजनीतिक विस्फोट बन गई है। कांग्रेस समेत लगभग सभी विपक्षी दल सरकार के खिलाफ खुलकर मैदान में उतर आए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और सरकार पर गरीबों को उजाड़ने का आरोप लगाया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पूरे मामले को भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी से जोड़ते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है।

आश्वासन ने ही गरीबों के मकान तुड़वा दिए

मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि नकटी गांव के गरीबों को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्रवाई नहीं होने का भरोसा दिया था। ग्रामीण उसी भरोसे पर बैठे रहे और कोई वैकल्पिक प्रयास नहीं कर पाए। लेकिन अगले ही दिन सुबह चार बजे पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बुलडोजर पहुंच गए। भूपेश ने आरोप लगाया कि ’’ष्बृजमोहन अग्रवाल के आश्वासन के कारण ही गरीबों के मकान टूट गए। अगर उन्हें पहले ही वास्तविक स्थिति का पता होता तो शायद वे अपने घर बचाने की दूसरी कोशिश करते।ष्’’

भाजपा की गुटबाजी का नतीजा

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह पूरा घटनाक्रम भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गरीबों को यह नहीं पता था कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बीच तालमेल नहीं है। ग्रामीण सांसद होने के नाते बृजमोहन के पास गए, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी बात का प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

OP चौधरी के पास जाते तो शायद घर बच जाते

भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा, ’’ष्गरीब लोगों को यह नहीं पता कि बृजमोहन अग्रवाल और विष्णुदेव साय की बिल्कुल नहीं बनती। उन्होंने सोचा कि वह सांसद हैं, इसलिए उनके पास चले गए। गलती वहीं हो गई। बृजमोहन की वहां चलती नहीं है। उन्हें ओपी चौधरी के पास जाना चाहिए था, शायद उनके मकान नहीं टूटते।ष्’’ उनके इस बयान ने भाजपा के अंदरूनी समीकरणों पर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

सरकार ने गरीबों को बनाया निशाना-विपक्ष

कांग्रेस का कहना है कि नकटी गांव में हुई कार्रवाई पूरी तरह असंवेदनशील रही। पार्टी का आरोप है कि प्रशासन ने गरीब परिवारों को पर्याप्त अवसर दिए बिना उनके आशियाने ध्वस्त कर दिए। विपक्ष अब इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाने की तैयारी में है और सरकार से जवाब मांग रहा है।

नकटी का मुद्दा अब सरकार की साख से जुड़ा

रायपुर नकटी गांवकी कार्रवाई अब सिर्फ अतिक्रमण हटाने का मामला नहीं रह गई है। विपक्ष इसे भाजपा की अंदरूनी खींचतान, सत्ता के समन्वय की कमी और गरीबों के साथ अन्याय का प्रतीक बताकर सरकार को लगातार घेर रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और अधिक गर्माने के संकेत दे रहा है।

FAQ

  1. भूपेश बघेल ने नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर क्या आरोप लगाए?
    उ. भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल के आश्वासन के भरोसे ग्रामीण बैठे रहे और कोई वैकल्पिक प्रयास नहीं कर सके, जिसके बाद अगले दिन ही बुलडोजर चल गया। उन्होंने इसे भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा बताया।
  2. भूपेश बघेल ने OP चौधरी का जिक्र क्यों किया?
    उ. भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि बृजमोहन अग्रवाल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच तालमेल नहीं है, इसलिए बृजमोहन की बात का प्रशासन पर असर नहीं पड़ा। उनके अनुसार अगर ग्रामीण OP चौधरी के पास जाते तो शायद उनके घर बच जाते।
  3. कांग्रेस अब नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर क्या कर रही है?
    उ. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने नकटी गांव पहुँचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और सरकार पर गरीबों को उजाड़ने का आरोप लगाया। पार्टी इस मुद्दे को अब विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाने की तैयारी में है।


ये खबरें भी पढ़ें...

रायपुर नकटी गांव में पीएम आवासों पर चला बुलडोजर, 80 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त

विधायक कॉलोनी बनाने नकटी गांव पर प्रशासन का एक्शन, 1600 लोग बेघर

टोंक रोड बनेगी मॉडल कॉरिडोर, पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्ती

टाइगर रिजर्व में महा-अतिक्रमण; सैटेलाइट ने खोला लाखों पेड़ कटने का राज, अब जेल जाएंगे 166 आरोपी!

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • अतिक्रमण
  • बुलडोजर कार्रवाई
  • नवा रायपुर
  • रायपुर नकटी गांव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा