अपनी असली पार्टी में लौटने लगे हैं आम आदमी पार्टी के नेता, भूपेश बघेल का तंज, अब देखना है केजरीवाल कब जाएंगे
Arun Tiwari | Published:
bhupesh-baghel-aap-bjp-remark-raghav-chadha
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि AAP के नेता बीजेपी में शामिल होकर नई राह नहीं चुन रहे, बल्कि अपनी “मूल पार्टी” में लौट रहे हैं।
Raipur. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि AAP के नेता बीजेपी में शामिल होकर किसी नई राह पर नहीं जा रहे, बल्कि अपनी ओरिजनल पार्टी में लौट रहे हैं। राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने मीडिया से बातचीत में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम चौंकाने वाला नहीं है, बल्कि पहले से ही इस तरह की राजनीतिक दिशा के संकेत मिलते रहे हैं।
बघेल ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की स्थापना ऐसे लोगों के साथ हुई थी जिनका झुकाव पहले से ही एक खास विचारधारा की ओर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल का संबंध उन लोगों से रहा है जो विवेकानंद फाउंडेशन जैसे संस्थानों से जुड़े रहे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह के मंचों से एक आंदोलन की शुरुआत हुई थी जिसने आगे चलकर आम आदमी पार्टी के गठन का रास्ता तैयार किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने AAP और बीजेपी के बीच वैचारिक समानता का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दलों में कोई बड़ा अंतर नहीं है। उनके मुताबिक जो नेता आज बीजेपी में जा रहे हैं वे किसी नई राजनीतिक सोच की ओर नहीं बढ़ रहे बल्कि उसी विचारधारा की ओर लौट रहे हैं जहां से उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई थी।
भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी की “बी टीम” करार देते हुए कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पहले से तय रणनीति का हिस्सा लगती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम सामने आ सकते हैं, जो मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को बदल सकते हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब सबकी नजर इस बात पर है कि अरविंद केजरीवाल खुद कब बीजेपी का रुख करते हैं। बघेल के इस बयान को विपक्षी राजनीति में एक बड़े हमले के रूप में देखा जा रहा है। इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों ही दलों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन भूपेश बघेल के बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर पैदा कर दी।
राघव चड्ढा समेत आप के 7 राज्यसभा सांसद ने थामा कमल का दामन, BJP मुख्यालय पहुंचकर ली सदस्यता
महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीती, भूपेश बघेल बोले- कौशल्या भाभी को सीएम बना दीजिए
सक्ती हादसे पर बरसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल; अनिल अग्रवाल और नवीन जिंदल को बताया चोर-चोर मौसेरे भाई
यूसीसी पर भूपेश बघेल का बयान; छत्तीसगढ़ में 41 जनजातियों को होगा नुकसान
विवेकानंद फाउंडेशन से जुड़े आप नेता :
आप और बीजेपी में वैचारिक समानता :
भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी की “बी टीम” करार देते हुए कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पहले से तय रणनीति का हिस्सा लगती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम सामने आ सकते हैं, जो मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को बदल सकते हैं।
अब केजरीवाल की बारी :
ये खबरें भी पढ़ें...
महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीती, भूपेश बघेल बोले- कौशल्या भाभी को सीएम बना दीजिए
सक्ती हादसे पर बरसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल; अनिल अग्रवाल और नवीन जिंदल को बताया चोर-चोर मौसेरे भाई
यूसीसी पर भूपेश बघेल का बयान; छत्तीसगढ़ में 41 जनजातियों को होगा नुकसान
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav