आम आदमी पार्टी की स्वाति मालीवाल भी BJP में शामिल, PM मोदी की तारीफ, केजरीवाल पर हमला

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
Raghav Chadha joined BJP
Photograph: (THESOOTR)

स्वाति मालीवाल ने AAP से दो दशक पुराना रिश्ता तोड़कर BJP जॉइन की। PM मोदी के नेतृत्व की सराहना की और केजरीवाल को भ्रष्टाचार और महिला विरोधी बताया।

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने 25 अप्रैल 2026 को भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह उनके कार्यों से प्रेरित हैं। वहीं, मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर संसद में बोलने से रोकने का आरोप लगाया और उन्हें महिला विरोधी और भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया।

आप से 7 सांसदों ने जॉइन की बीजेपी

आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए शुक्रवार का दिन किसी बड़े राजनीतिक भूकंप से कम नहीं रहा। पार्टी के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद और पंजाब के चर्चित युवा नेता राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह एलान किया कि AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर रहे हैं।

नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chaddha), संदीप पाठक व अशोक मित्तल सहित 7 सांसद आप पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हो गए हैं। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने BJP कार्यालय में सदस्यता दिलाई। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 में पंजाब चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है।

raghav chadha (3)
raghav chadha (3)


आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने BJP का दामन थामने का फैसला किया। राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने BJP मुख्यालय पहुंचकर सदस्यता ली।

सदस्यता लेने के मुंह मीठा कराते बीजेपी अध्यक्ष...

raghav chadha
raghav chadha


raghav chadha (2)
raghav chadha (2)


तीन सांसदों ने ली सदस्यता

प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक कुमार मित्तल सीधे BJP मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई। यह कदम AAP के भीतर बरसों से चली आ रही दरार को सार्वजनिक मंच पर ले आया।

कौन-कौन से 7 सांसद होंगे शामिल?

राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन सांसदों के नाम गिनाए जो BJP के साथ आए हैं-

  • राघव चड्ढा
  • संदीप पाठक
  • अशोक कुमार मित्तल
  • हरभजन सिंह
  • विक्रमजीत सिंह साहनी
  • स्वाति मालीवाल
  • राजेंदर गुप्ता
ये खबरें भी पढ़ें...

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP : संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी दिया पार्टी से इस्तीफा, 10 में से 7 सांसद साथ होने का दावा

सांसद तो सासंद, अब दिल्ली में आप के 16 MLA पर भी खतरा

राघव चड्ढा को हटाकर जिस अशोक मित्तल को बनाया नए डिप्टी लीडर वो भी BJP के साथ

राघव चड्ढा पर बोले गहलोत- पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाओ, फिर भाजपा में आते ही केस खत्म



Tags:
  • बीजेपी
  • Raghav Chaddha
  • आप पार्टी
  • नितिन नवीन
  • राज्यसभा सांसद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर