बीजेपी वाले काले अंग्रेज... सीएम साय के बयान पर भूपेश बघेल ने किया पलटवार
Harrison Masih | Updated:
बीजेपी कांग्रेस में विवाद
भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी पद से हटाए जाने पर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर फूट डालो और राज करो की नीति अपनाने का आरोप लगाया, जबकि बघेल ने भाजपा को काले अंग्रेज कहकर पलटवार किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस के पंजाब प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो की नीति अपनाती है। वहीं, भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए भाजपा नेताओं को काले अंग्रेज कह दिया।
भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी पद से हटाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस जहां जाती है, वहां गुटबाजी करती है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की नीति फूट डालो और राज करो थी और कांग्रेस भी इसी तरह की राजनीति करती है।
सीएम साय ने दावा किया कि पंजाब में भूपेश बघेल का विरोध हुआ और उनके खिलाफ गो बैक के नारे भी लगाए गए। उनके मुताबिक, इसी वजह से बघेल को पंजाब प्रभारी के पद से हटाया गया।
सीएम साय के बयान पर भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अंग्रेजों से फूट डालो और राज करो की नीति सीखी है। बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा समाज को अलग-अलग मुद्दों पर बांटने की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि हिंदू-मुसलमान के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश की जाती है। इसी तरह आदिवासी समाज को भी अलग-अलग पहचान के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है।
बघेल ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें काले अंग्रेज तक कह दिया।
कांग्रेस में प्रभारी बदले जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर भूपेश बघेल ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में भी समय-समय पर प्रभारी बदले जाते हैं।
बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में हंटर वाली से लेकर हाफ पैंट-चड्ढी वाले तक प्रभारी बनते रहे हैं। उन्होंने भाजपा को सलाह दी कि कांग्रेस पर सवाल उठाने से पहले उसे अपने संगठन की स्थिति देखनी चाहिए।
दुर्ग में आयोजित कांग्रेस के तीन दिवसीय संगठन प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही है।
बैज ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य देश को जोड़ना है, जबकि भाजपा समाज को बांटने की राजनीति करती है।
बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने झीरम घाटी मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे साजिश की बात सामने आई थी, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इसके पीछे कौन लोग थे।
बघेल ने सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि अब तक किसी प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी को इसके लिए सजा मिली है या नहीं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी सुरक्षा में चूक की बात स्वीकार की थी।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एफआईआर में नक्सली नेता रमन्ना का नाम होने के बावजूद बाद में उसे क्यों हटाया गया। बघेल ने दावा किया कि शुरुआत में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद की जांच में कम लोगों को आरोपी बनाया गया।
दुर्ग में चल रहे कांग्रेस के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान इन बयानों के बाद प्रदेश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।
पायलट को छत्तीसगढ़ और भूपेश को पंजाब से हटाया, सुखदेव भगत कांग्रेस के नए प्रभारी
छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा फेरबदल, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारी घोषित
करोड़ों का चावल घोटाला : रायपुर नान प्रभारी पर गंभीर आरोप, जांच अधर में
रायपुर में आज व्यस्त रहेगा सीएम साय का दिन, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सीएम साय बोले- कांग्रेस में गुटबाजी
सीएम साय ने दावा किया कि पंजाब में भूपेश बघेल का विरोध हुआ और उनके खिलाफ गो बैक के नारे भी लगाए गए। उनके मुताबिक, इसी वजह से बघेल को पंजाब प्रभारी के पद से हटाया गया।
भूपेश बघेल का पलटवार
उन्होंने कहा कि हिंदू-मुसलमान के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश की जाती है। इसी तरह आदिवासी समाज को भी अलग-अलग पहचान के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है।
बघेल ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें काले अंग्रेज तक कह दिया।
प्रभारी बदले जाने पर भी साधा निशाना
बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में हंटर वाली से लेकर हाफ पैंट-चड्ढी वाले तक प्रभारी बनते रहे हैं। उन्होंने भाजपा को सलाह दी कि कांग्रेस पर सवाल उठाने से पहले उसे अपने संगठन की स्थिति देखनी चाहिए।
दीपक बैज ने भी भाजपा पर बोला हमला
बैज ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य देश को जोड़ना है, जबकि भाजपा समाज को बांटने की राजनीति करती है।
झीरम घाटी मामले पर भी बघेल ने उठाए सवाल
बघेल ने सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि अब तक किसी प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी को इसके लिए सजा मिली है या नहीं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी सुरक्षा में चूक की बात स्वीकार की थी।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एफआईआर में नक्सली नेता रमन्ना का नाम होने के बावजूद बाद में उसे क्यों हटाया गया। बघेल ने दावा किया कि शुरुआत में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद की जांच में कम लोगों को आरोपी बनाया गया।
दुर्ग में चल रहे कांग्रेस के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान इन बयानों के बाद प्रदेश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा फेरबदल, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारी घोषित
करोड़ों का चावल घोटाला : रायपुर नान प्रभारी पर गंभीर आरोप, जांच अधर में
रायपुर में आज व्यस्त रहेगा सीएम साय का दिन, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
By Arohi Raj
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
By Arun Tiwari
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
By Aman Vaishnav