रायपुर में बारिश से बेहाल जनता, भूपेश बघेल बोले- लोग परेशान, सरकार जश्न में मस्त
Umeshwari Baghel | Sept 26, 2026, 19:16 IST
रायपुर में बारिश से बेहाल जनता
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से रायपुर समेत कई जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर सरकार पर निशाना साधा। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशासन को अलर्ट रहने और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।
समझें क्या है पूरा मामला
- रायपुर में जलभराव पर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला
- बारिश से बिगड़े हालात, पूर्व CM ने साधा सरकार पर निशाना
- पानी-पानी हुआ रायपुर, भूपेश बोले- लोग परेशान सरकार मस्त
- भारी बारिश के बीच सियासी बयानबाजी तेज, बघेल ने घेरा
- छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, भूपेश बघेल ने उठाए सवाल
भूपेश बघेल ने कहा कि जब राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लोग बारिश और जलभराव से परेशान थे, तब सरकार के कार्यक्रम चल रहे थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिंदगी अस्त-व्यस्त है और सरकार नाचने में मस्त है।
रायपुर के कई इलाकों में भरा पानी
ज़िंदगी अस्त-व्यस्त
सरकार नाचने में मस्त!
रायपुर राजधानी सहित छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाक़े जलमग्न हैं.
कल जिस समय रायपुर पानी में डूब रहा था, सरकार सहित नगर-निगम के अधिकारी इंडोर स्टेडियम, रायपुर में नाच-गाना कर रहे थे.
क्यों नाच रहे थे?
क्योंकि मोदी जी का 17 तारीख़ को जन्मदिन… pic.twitter.com/84q2xzq8CT
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 26, 2026
वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस समय लोग परेशान थे, उस समय सरकार और नगर निगम के अधिकारी कार्यक्रमों में व्यस्त थे। भूपेश बघेल ने सरकार से जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेने की बात कही।
बारिश ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़े
रायपुर में भी तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए और कई रास्तों पर आवागमन प्रभावित हुआ।
चक्रवात के असर से बदला मौसम
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को किया अलर्ट
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को हालात पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत कार्य शुरू करने को कहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों और जलमग्न पुलों को पार करने की कोशिश न करें। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।
प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की
ये खबरें भी पढ़े...
असम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे
जबलपुर में जलभराव के कारण रेलवे PET परीक्षा टली, जल्द जारी होगा नया शेड्यूल
बादलों ने दे दी खुशखबरी: जल्द होने वाली है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने मैप जारी कर दी सूचना
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
By Arohi Raj
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
By Saurabh Mishra
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
By Sourabh Bhatnagar