भूपेश बघेल ने ली चुटकी, बोले- हमने बिजली बिल आधा किया बीजेपी ने तो बिजली ही आधी कर दी

Deeksha Nandini Mehra | Jun 01, 2024, 16:13 IST
Share
BHUPESH BAGHEL
Bhupesh Baghel Targeted BJP

छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली बिल बढ़ने और बिजली कटौती होने पर चुटकी लेते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने जनता को लू से बचने के लिए हिदायत दी है।

Bhupesh Baghel Targeted BJP :हमने बिजली बिल आधा किया और इन्होंने तो बिजली ही आधी कर दी। एक तरफ सांय- सांय बिजली का बिल बढ़ाने की तैयारी चल रही है तो दूसरी तरफ इस भयानक गर्मी में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जमकर बिजली की कटौती की जा रही है। यह बात छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel ) ने बिजली बिल बढ़ने और बिजली कटौती होने पर चुटकी लेते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कही है।

छत्तीसगढ़ सरकार पर साधा निशाना

दरअसल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने अधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। साझा की गई पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की साय सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बेहद परेशान है लेकिन “गारंटी” लेने वाले अभी सत्ता की मदहोशी में सो रहे हैं। लोगों को लू और तेज गर्मी से बचने की हिदायत देते हुए आगे कहा कि आप सबसे कहना है कि तापमान बहुत अधिक है। गर्मी और लू से हम सबको अपना, अपने बच्चों का और घर के बुजुर्गों का ख़्याल रखना है।

ये खबर पढ़िए Drishyam फिल्म देखकर बनाया मर्डर प्लान और लाश को ऐसा छुपाया कि सब रह गए हैरान

दिन में बच्चों को धूप में न खेलने दें। बुजुर्गों को बाहर जाने से रोकें। बहुत आवश्यक कार्य न हो तो आप भी घर से न निकलें। ORS, नींबू शिकंजी, ग्लूकोज, आम पना इत्यादि ठंडी चीजें पीते रहें। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को जून में बड़ा झटका लगने वाला है। बिजली नियामक आयोग नया टैरिफ जारी करेगा। इसके बाद बिजली महंगी हो जाएगी और जुलाई में बढ़ा हुआ बिल भरना पड़ेगा।

ये खबर पढ़िए Migration : छत्तीसगढ़ छोड़ने के लिए मजबूर ग्रामीण, मनरेगा की दर कम तो शहरों में तलाश रहे रोजगार

आयोग और बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 10-15 पैसे तक अतिरिक्त देने होंगे। इसी तरह कॉमर्शियल और कृषि उपभोक्ताओं को भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा। बताया जा रहा है कि यह कदम सरकार को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उठाया गया है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Bhupesh Baghel statement | Chhattisgarh Government | CM Vishnu Deo Sai

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • Bhupesh Baghel
  • Chhattisgarh Government
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • Bhupesh Baghel statement
  • CM Vishnu Deo Sai
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि