भूपेश बघेल ने BJP पर साधा निशाना, बोले - पार्टी के कार्यकर्ता झंडा और दरी उठा रहे

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Bhupesh Baghel targeted BJP said party workers carrying flags carpets
Bhupesh Baghel targeted BJP said party workers carrying flags carpets

CG Politics : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगातार दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के विस्तारित मंत्रिमंडल को असंवैधानिक बताते हुए इसे लेकर सवाल खड़े किए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगातार दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के विस्तारित मंत्रिमंडल को असंवैधानिक बताते हुए इसे लेकर सवाल खड़े किए। वहीं उन्होंने भाजपा पर बोट चोरी कर सत्ता हासिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें भला अमर अग्रवाल, पुत्रूलाल मोहले, धर्मजीत सिंह, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, रेणुका सिंह जैसे सीनियर लीडर की परवाह क्यों होने लगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दरी उठाने और झंडा लगाने का काम कर रहे हैं लेकिन जो दूसरी पार्टी से वहां जाते हैं, उन्हें बढ़ी पोस्ट दी जा रही है।

पीएम के खिलाफ कौन केस बनाएगा - बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल गुरुवार को पूर्व विधायक स्व.बलराम सिंह की पत्नी आशा सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके निवास जाकर उखुर परिवार से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने नए मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए मंत्रिमंडल के विस्तार को असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि यहां 13 से अधिक मंत्री नहीं हो सकते क्योंकि हाई कोर्ट का 2018 का आर्डर है।

संसदीय सचिव के लिए भी डायरेक्शन है कि क्या करेंगे और क्या नहीं। यहां मुख्यमंत्री के अलावा 12 मंत्री और हो सकते हैं। ये संशोधन कम हुआ। लोकसभा में कम पारित हुआ है। एक दिन पहले संसद में पेश हुए कानून पर बघेल ने कहा कि पीएम के खिलाफ कौन केस बनाएगा।

निर्वाचन आयोग से बड़ी स्वायत संस्था नहीं है। पिछली बार प्रधानमंत्री द्वारा धार्मिक विद्वेष फैलाने के मामले में शिकायत हुई। लेकिन निर्वाचन आयोग की हिम्मत नहीं हो पा रही है तो थानेदार की हिम्मत होगी क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ एफआईआर करने की।

Bhupesh Baghel | CG Politics | Chhattisgarh politics | Chhattisgarh Politics News | छत्तीसगढ़ सियासत गर्म | BJP

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Bhupesh Baghel
  • BJP
  • Chhattisgarh politics
  • Chhattisgarh Politics News
  • CG Politics
  • छत्तीसगढ़ सियासत गर्म
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन