BJP विधायक के एक मोबाइल के लिए दौड़ पड़ी राजधानी की पुलिस, 2 DCP, 3 ACP, 3 TI और 30 जवानों की टीम ने दबोच लिया आरोपी
Umeshwari Baghel | May 18, 2026, 21:16 IST
dharamlal-kaushik-mobile-snatch-raipur
हाई‑प्रोफाइल मामले में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी। आरोपी की तलाश के लिए 2 DCP, 2 ADCP, 3 ACP और 3 TI समेत क्राइम ब्रांच के 30 जवानों की टीम गठित की गई। टीम ने शहर के 150 से अधिक ITMS कैमरों की फुटेज खंगाली।
Raipur। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पौश इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के सीनियर विधायक धरमलाल कौशिक के साथ सुबह-सुबह मोबाइल लूट की वारदात हो गई। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए महज 8 घंटे के भीतर ही आरोपी को दबोच लिया। यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है।
यह घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हमेशा की तरह शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास मॉर्निंग वॉक (सुबह की सैर) पर निकले थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाश ने उनके हाथ से मोबाइल झपटा और पलक झपकते ही वहां से रफूचक्कर हो गया। वीआईपी नेता के साथ हुई इस वारदात के बाद धरमलाल कौशिक ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से जुड़ी इस वारदात को सुलझाने के लिए रायपुर पुलिस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। आरोपी की तलाश के लिए 2 DCP, 2 ADCP, 3 ACP और 3 थाना प्रभारियों (TI) के साथ-साथ क्राइम ब्रांच के 30 जवानों की एक स्पेशल टीम बनाई गई। पुलिस की इस भारी-भरकम टीम ने शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर लगे 150 से ज्यादा आईटीएमएस (ITMS) कैमरों के फुटेज खंगाले। आखिरकार, पुलिस की यह कड़ी मशक्कत रंग लाई और शाम होते-होते गुढ़ियारी के चूना भट्टी इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम मणिचंद्र ध्रुव है, जो सिंघानिया बिल्डर में चौकीदारी का काम करता है। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का औपचारिक खुलासा करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि BJP विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जी के मोबाइल को छीनने वाला आरोपी आखिरकार गिरफ्तार हो गया। इस कार्रवाई में 2 DCP, 2 ADCP, 3 ACP, 3 TI और 30 जवानों ने मेहनत की। भूपेश बघेल ने कहा कि यह कार्रवाई यह दिखाती है कि चोरी की घटनाओं में कानून सख्त है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों को सलाह दी कि अगर उनका मोबाइल, पर्स, चैन या अन्य समान चोरी हो जाए, तो आवेदन के साथ इस खबर का प्रिंट संलग्न करें। याद कीजिए, जब आपका या आपके जानने वाले किसी का फ़ोन या कुछ और सामान चोरी हुआ था, वो मिला है या नहीं? ख़ैर, धरमलाल कौशिक जी को बधाई
![383]()
भूपेश बघेल और परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सेना के जवान की याचिका खारिज की
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के मोबाइल लूट का पर्दाफाश, 8 घंटे में दबोचा गया आरोपी
छत्तीसगढ़ विधानसभा: जल जीवन मिशन पर घिरे मंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक अजय चंद्राकर ने उठाए सवाल
बिलासपुर में झीरम घटना को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सीएम भूपेश पर साधा निशाना, नंदकुमार साय से पूछी ये बात?
मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई झपटमारी
आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत
सियासी बयानबाजी
383
यह खबरें भी पढ़े...
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के मोबाइल लूट का पर्दाफाश, 8 घंटे में दबोचा गया आरोपी
छत्तीसगढ़ विधानसभा: जल जीवन मिशन पर घिरे मंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक अजय चंद्राकर ने उठाए सवाल
बिलासपुर में झीरम घटना को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सीएम भूपेश पर साधा निशाना, नंदकुमार साय से पूछी ये बात?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari