गरीब फैमिली से है भूपेश बघेल की बहू, बेटा करोड़ों के घोटाले में फंसा

Kanak Durga Jha | Mar 10, 2025, 13:14 IST
Share
Bhupesh Baghels daughter in law from poor family son involved scam worth crores the sootr
Bhupesh Baghels daughter in law from poor family son involved scam worth crores the sootr

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ईडी की टारगेट पर है। ईडी के मुताबिक घाेटाले का पैसा चैतन्य बघेल को भी मिला है।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ईडी की टारगेट पर है। ईडी के मुताबिक घाेटाले का पैसा चैतन्य बघेल को भी मिला है। चैतन्य की शादी 2022 में हुई थी। चैतन्य की पत्नी ख्याति वर्मा मूलतः छत्तीसगढ़ के भाटापारा की रहने वाली हैं। सीएम बघेल की बहू ख्याति बघेल के पिता का नाम सुशील वर्मा था। ख्याति वर्मा के पिता सुशील वर्मा का देहांत बचपन में ही हो गया था. उनकी मां का नाम भावना है।

ये खबर भी पढ़िए...घोटाले का पैसा भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के पास, ED को मिले सबूत

बीआईटी काॅलेज से ख्याति ने की पढ़ाई

शादी समारोह का आयोजन काफी भव्य तरीके से किया गया था. ख्याति वर्मा ने बीआईटी कालेज से एमबीए की पढ़ाई की है। शादी से पहले वह एक बैंक में काम करती थीं लेकिन अब हाउस मेकर हैं। उन्होंने अपनी बैंक की सर्विस छोड़ दी है। वह पढ़ाई में बचपन से ही अच्छी रही हैं। ख्याती वर्मा की पढ़ाई-लिखाई भिलाई में हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...भूपेश बघेल के घर ED की रेड... कई ठिकानों पर पड़ा छापा

वह एक किसान परिवार से हैं। उनके परिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। लेकिन वे सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं चैतन्य और ख्याती बघेल की शादी में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, राजीव शुक्ल, उद्योगपति नवीन जिंदल समेत कई नेता और मंत्री शामिल हुए थे।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस MLA बघेल के घर ED रेड से नाराज, करेंगे बड़ा विरोध प्रदर्शन

FAQ

  1. चैतन्य बघेल पर किस आरोप के तहत ईडी ने कार्रवाई की?
    ईडी के अनुसार, चैतन्य बघेल पर आरोप है कि शराब घोटाले से जुड़ा पैसा उन्हें भी मिला है। ईडी इस मामले की जांच कर रही है और चैतन्य बघेल को टारगेट किया है।
  2. ख्याति वर्मा की शैक्षिक पृष्ठभूमि के बारे में क्या जानकारी है?
    ख्याति वर्मा ने बीआईटी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की है। वे बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी रही हैं। शादी से पहले वह एक बैंक में काम करती थीं, लेकिन अब हाउस मेकर हैं।
  3. चैतन्य और ख्याति बघेल की शादी में कौन-कौन से नेता शामिल हुए थे?
    चैतन्य और ख्याति बघेल की शादी में कई प्रमुख नेता शामिल हुए थे, जिनमें मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, और उद्योगपति नवीन जिंदल सहित अन्य मंत्री और नेता शामिल थे।
ये खबर भी पढ़िए...भारत ने जीता ICC चैंपियनशिप, राजधानी में होली-दिवाली एक साथ
Tags:
  • Chhattisgarh News
  • भूपेश बघेल
  • Bhupesh Baghel
  • Bhupesh Baghel former CM
  • CG News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
  • bhupesh baghel cg
इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता

By Sanjay Gupta

इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता
इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए

By Sanjay Gupta

इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए
CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही

By Jageshwar Prasad

राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार

By Amresh Kushwaha

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार
जज बनने के लिए दृष्टिबाधित महिला को करना पड़ा डेढ़ साल संघर्ष: मेडिकल बोर्ड ने 40% दिव्यांगता को बताया 30%, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

By Raghvendra Singh Rathore

जज बनने के लिए दृष्टिबाधित महिला को करना पड़ा डेढ़ साल संघर्ष: मेडिकल बोर्ड ने 40% दिव्यांगता को बताया 30%, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
MP में गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम, CM मोहन यादव ने गौवंश को लेकर किया बड़ा ऐलान

By Sandeep Kumar

MP में गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम, CM मोहन यादव ने गौवंश को लेकर किया बड़ा ऐलान