बिहार चुनाव के नतीजों ने गरमाई छत्तीसगढ़ की राजनीति: भूपेश ने कसा तंज, पंकज झा का पलटवार, CM ने मनाया जश्न

Harrison Masih | Nov 14, 2025, 18:06 IST
Share
bihar-election-results-chhattisgarh-political-reactions-bhupesh
bihar-election-results-chhattisgarh-political-reactions-bhupesh

बिहार चुनाव रुझानों ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है। पूर्व CM भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगाए, जिस पर CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने कड़ा जवाब दिया।

Raipur. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों ने न सिर्फ वहां की राजनीति गरमाई है, बल्कि इसका असर छत्तीसगढ़ की सियासत में भी साफ दिख रहा है। जैसे ही एनडीए की बढ़त के संकेत आने लगे, राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई। कांग्रेस-बीजेपी ने एक दूसरे पर निशाना साधा है।

भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने X (ट्विटर) पर तंज भरा पोस्ट करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘जीत की बधाई’ दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 64 लाख मतदाताओं के वोट काटे गए, 16 लाख नए मतदाता बने, 21 लाख वोट जोड़े गए।

November 14, 2025

ये खबर भी पढ़ें... Bihar Assembly Elections LIVE: बिहार में NDA की क्लीन स्वीप, 202 सीट पर आगे, महागठबंधन 34 सीट पर सिमटी

ये खबर भी पढ़ें... बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बने भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 प्रचारकों की लिस्ट

पंकज झा का कड़ा पलटवार

मुख्यमंत्री साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने भूपेश बघेल पर तीखा वार किया। उन्होंने लिखा— “गलती से भी जीत जाएं तो राहुल गांधी श्रेय ले लेते हैं, लेकिन हार हुई तो भूपेश जी को आगे कर दिया गया। यह अनुचित है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से EVM और चुनाव प्रणाली को बदनाम करती आई है, जिससे जनता का भरोसा कमजोर हुआ है। झा ने कहा कि इतनी बड़ी हार की जिम्मेदारी सबसे पहले राहुल गांधी को लेनी चाहिए।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर नए आरोप लगाए

कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा— सत्तारूढ़ पक्ष के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का आरोप। आचार संहिता के दौरान महिलाओं को ₹10,000 ट्रांसफर किए जाने की बात। बिहार में SIR प्रक्रिया से लाखों वोट काटे जाने का दावा। उन्होंने कहा कि “बिहार के नतीजे लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक हैं।”

उधर छत्तीसगढ़ में BJP का जश्न — CM साय ने खिलाई मिठाई

इधर रुझानों में एनडीए को बढ़त देखते ही भाजपा में उत्साह का माहौल बन गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार की जीत विकास और जनता के विश्वास की जीत है।

राजनीतिक पारा गरम—बिहार का असर छत्तीसगढ़ में भी

बिहार के चुनावी नतीजों का असर छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी साफ दिख रहा है। जहां एक तरफ भाजपा जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस चुनाव आयोग पर निशाना साध रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि यह मुद्दा आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति को भी गर्माएगा।

ये खबर भी पढ़ें... बिहार चुनाव पर CM मोहन यादव बोले- बिहार में बहार है, NDA सरकार है, कांग्रेस को सबक, जमीनी राजनीति करो

ये खबर भी पढ़ें... बिहार विधानसभा चुनाव : MP से दिग्गी-पटवारी को मिली स्टार प्रचारकों में जगह, देखें लिस्ट

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • बिहार विधानसभा चुनाव
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • Bihar Assembly Elections
  • मुख्यमंत्री साय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा